
जिले के विकास की नई इबारत, जानिए और क्या रहा खास
दंतेवाड़ा. भारत सरकार रक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं जिला प्रभारी दंतेवाड़ा भरत खेड़ा ने जिले के एक दिवसीय भ्रमण के दौरान दंतेवाड़ा जिले में विकास की नई ईबारत को देखा और केन्द्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन स्थिति की विस्तृत समीक्षा करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंशानुरूप वर्ष 2022 सर्वोत्तम दंतेवाड़ा के लक्ष्य को हासिल करने के लिए तैयार विजन डाक्यूमेंट के कारगर क्रियान्वयन के माध्यम से दंतेवाड़ा देश का अग्रणी जिला होगा। उन्होंने अपने प्रवास के दौरान जिला अस्पताल सहित अन्य विकास कार्यो का भी जायजा लिया। केन्द्रीय संयुक्त सचिव भरत खेड़ा ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में विकास कार्यों तथा केन्द्रीय योजनाओं की समीक्षा कर नक्सल प्रभावित एवं अति पिछड़े जिलों को अन्य जिलों के समकक्ष विकसित करने के उद्देश्य को अवगत कराया और सभी विभागीय अधिकारियों को इस दिशा में समन्वय के साथ दायित्व निर्वहन कर सर्वोत्तम दंतेवाड़ा के लक्ष्य को हासिल करने प्रोत्साहित किया।
Read More : मिशन 2018 ! सामान्य के साथ ही सौर उर्जा का भी किया जाएगा उपयोग, हरेक-घरों में होगी रौशनी
शिक्षा के नवाचारों को सराहा
संयुक्त सचिव भारत सरकार भरत खेड़ा ने बैठक के दौरान कम्प्यूटर पॉवर पाईन्ट प्रस्तुति के माध्यम से जिले में शिक्षा को बढ़ावा देने नवाचारों को तन्मयता के साथ अवलोकन किया तथा करीब 100 एकड़ रकबा में विस्तृत एजुकेशन सिटी जावंगा और पढ़े दंतेवाड़ा.लिखे दंतेवाड़ा की अवधारणा सहित इंजीनियरिंगए मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं के लिए संचालित छूलो आसमान और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु संचालित लक्ष्य संस्थान को इस आदिवासी बहुल्य जिले में शिक्षा की बुनियाद मजबूत करने सहित नई पीढ़ी के जीवन को गढऩे की दिशा में सराहनीय पहल निरूपित किया। उन्होंने दंतेवाड़ा के लाइवलीहुड कॉलेज में युवाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें रोजगार से जोडऩे तथा स्वरोजगार स्थापित करने के लिए किए जा रहे सकारात्मक प्रयासों को भी सराहा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
केपीएमजी एजुकेशन सिटी को 100 नवाचारी संस्थाओ में किया है शामिल
बैठक में कलक्टर सौरभ कुमार ने बताया कि एजुकेशन सिटी जांवगा को ग्लोबल ऑडिट यूनिट केपीएमजी ने विश्व के 100 नवाचारी संस्थाओं में शामिल किया है। यहां पर आस्था विद्या मंदिरएमॉडल स्कूलएविशेष आवासीय बालक एवं बालिका विद्यालयए आईटीआईए पॉलीटेक्रिक कॉलेज सहित दिव्यांग बच्चों का पहल बाधारहित परिसर सक्षम संस्था संचालित है। इस परिसर में यूकेजी से कॉलेज तक करीब 5000 छात्र.छात्राएं अध्ययनरत हैं। युवाओं को कौशल उन्नयन प्रशिक्षण देने दंतेवाड़ा में संचालित लाइवलीहुड कॉलेज रोल मॉडल हैए इस संस्थान से प्रभावित होकर छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में लाइवलीहुड कॉलेज खोला गया है।
Read More : जिला गठन के 6 साल में बदले गए 6 SP, सातवें में इस IPS अफसर को मिला कमान
तीन सालों में जैविक जिला बनाने पर जोर
दंतेवाड़ा जिले को अगले तीन साल में जैविक जिला बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस दिशा में अब तक 171 गांवों में 4 हजार से अधिक किसान जैविक खेती से जुड़ चुके हैं। किसानों के समूह द्वारा भूमगादी कम्पनी गठित कर अपने आर्गेनिक उत्पाद को आदिम ब्रांड नेम से विक्रय बैगलुरूए हैदराबादए दिल्लीए चंडीगढ़ए चेन्नईएमुंबई आदि महानगरों में विक्रय किया जा रहा है। कलक्टर सौरभ कुमार ने जिले में सडक़एपुल.पुलियाएसंचार सुविधाओं के विस्तार सहित विद्युतीकरण पेयजल व्यवस्या ईत्यादि अद्योसंरचना विकास के बारे में विस्तारपूर्वक अवगत कराया। बैठक के दौरान जैविक खेतीएमोचो बाड़ीएदंतेवाड़ा का अमूल मॉडल क्षीरसागर आदि केे बारे में प्रेजेन्टेंशन दिया गया।
Published on:
14 Dec 2017 10:36 pm
बड़ी खबरें
View Allदंतेवाड़ा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Naxal News: नक्सलियों के खुफिया जगह पर पहुंचे सुरक्षाबल, भारी मात्रा में विस्फोटक, राशन और IED बरामद

