6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MGNREGA Protest: मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, बैरिकेड पर हुई झूमा-झटकी

MGNREGA New Rules: दंतेवाड़ा में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के नाम में बदलाव और नए नियमों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने जोरदार प्रदर्शन किया।

2 min read
Google source verification
कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन (photo source- Patrika)

कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन (photo source- Patrika)

MGNREGA Protest: महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के नाम में परिवर्तन और नए नियम लागू करने के विरोध में गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी दंतेवाड़ा ने जोरदार प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान और प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर जिलाध्यक्ष सलीम रजा उस्मानी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला और राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

MGNREGA Protest: राष्ट्रपिता की ऐतिहासिक विरासत का अपमान

प्रदर्शन से पहले कांग्रेस कार्यकर्ता दुर्गा मंडप, आंवराभाटा में एकत्र हुए, जहां आमसभा आयोजित कर केंद्र सरकार और भाजपा की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सलीम रजा उस्मानी ने कहा कि मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाना योजना की मूल भावना को कमजोर करने के साथ राष्ट्रपिता की ऐतिहासिक विरासत का अपमान है।

यह योजना ग्रामीण परिवारों की आजीविका की रीढ़ है, लेकिन नए बदलावों से गरीबों के हितों पर चोट पहुंचाई जा रही है। पीसीसी संयुक्त महामंत्री छविंद्र कर्मा ने कहा कि सरकार महात्मा गांधी के नाम से डरती है, इसलिए योजनाओं के नाम बदलकर इतिहास को तोड़-मरोडऩे का प्रयास कर रही है। मनरेगा करोड़ों गरीब मजदूरों की जीवनरेखा है। इसका नाम बदलना गरीबों के अधिकारों पर सीधा हमला और संविधान विरोधी मानसिकता का प्रमाण है। उन्होंने इसे संविधान, लोकतंत्र और गांधीवादी मूल्यों को बचाने की लड़ाई बताया।

गरीबों के हक को मिटाने की साजिश

तूलिका कर्मा ने कहा कि मनरेगा का नाम बदलना केवल शब्दों का परिवर्तन नहीं, बल्कि गांधीजी के विचारों और गरीबों के हक को मिटाने की साजिश है। भाजपा सरकार इतिहास बदलकर जनता का ध्यान भटकाना चाहती है, लेकिन कांग्रेस इस गांधी-विरोधी फैसले को किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने देगी।

कार्यकर्ताओं के बीच हुई झूमा-झटकी

MGNREGA Protest: आमसभा को भीमसेन मंडावी, कोपाराम, इंदिरा शर्मा और अनिल कर्मा ने भी संबोधित किया। धरना समाप्ति के बाद दुर्गा मंडप से रैली के रूप में कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां तख्तियां, झंडे और बैनर लेकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बैरिकेड पार करने को लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झूमा-झटकी भी हुई।

प्रदर्शन में पूर्व विधायक देवती कर्मा सहित वीरेंद्र गुप्ता, सुलोचना कर्मा, राजेंद्र कौर, सुमित्रा शोरी, रामकुमार नाग, नंदा राम कुंजाम, दीपक कर्मा, गणेश दुर्गा, रवीश सुराना, बबलू सिद्दीकी, शंकर कुंजाम, आकाश विश्वास, रितेश जैन, उमेश कश्यप, राकेश कर्मा, पंकज बनिक, महेश मौर्या, केशव इच्छम, सुनीता कर्मा, संजय विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

बड़ी खबरें

View All

दंतेवाड़ा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग