कोंडागांव

अर्धनग्न हालत में मिली कारोबारी की लाश, खून से सनी मिली बाइक, 11 अप्रैल से थे लापता

Kondagaon Murder: हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब शहर के टेंट कारोबारी की अर्धनग्न हालत में लाश मिली। मृतक 4 दिनों से लापता था, वहीं आज शव मिलने से सनसनी फैल गई...
2 min read
• •
Updated: 13 Apr 2026, 1:26 PM IST
kondagaon murder case, crime news,
अर्धनग्न हालत में मिली कारोबारी की लाश ( Photo - Patrika )

Kondagaon Murder: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में टेंट कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में अर्धनग्न हालत में लाश मिली है। मृतक की पहचान टेंट कारोबारी सुरेश चौहान के रूप में हुई है। उनकी लाश हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे अर्धनग्न हालत में खेत में दफन मिली है। सूचना पर पहुुंची पुलिस शव बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इधर जांच में जुटी पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।

Kondagaon Murder: 11 अप्रैल से थे लापता

जानकारी के अनुसार कारोबारी सुरेश चौहान 11 अप्रैल से लापता थे। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस पतासाजी कर रही थी। शहर के करीब 150 सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। वहीं आज उनकी लाश मिली। बता दें कि 53 वर्षीय सुरेश चौहान के दो बेटियां और एक बेटा है। शहर में उनका शिरोमणि डेकोरेट टेंट नाम का दुकान है। वहीं संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने की घटना से शहर में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुट गई।

खून से सनी बाइक मिली

जांच के दौरान कोंडागांव के विकास नगर ग्राउंड में खून से सनी एक बाइक बरामद हुई। टैक्टिकल सबूत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया। उससे पूछताछ के बाद पुलिस हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे स्थित एक खेत तक पहुंची। अनुमान लगाया जा रहा है कि पुलिस जल्द ही इस मामले का खुलासा करेगी।

लूट, जुआ, सट्टाबाजी की एंगल से जांच

अनुमान लगाया जा रहा है कि कारोबारी की हत्या लूट, जुआ, सट्टाबाजी के चलते की गई है। हालांकि अभी सभी एंगल से जांच की जा रही है। पुसिल ने बताया कि कारोबारी सुरेश चौहान के पास सोने की चेन, अंगूठी और जेब में कुछ कैश पैसे भी थे। संभावना है कि, पैसे और सोने की लूट के लिए हत्या की गई होगी। वहीं, जुआ-सट्टा और अफेयर के एंगल से भी पुलिस जांच कर रही है। मृतक के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

अपराध से जुड़े और भी है खबरें..

Murder case: मां के साथ ऐसी हरकत! बड़े भाई को मारकर कुएं में फेंका, पिता-पुत्र गिरफ्तार... पढ़ें पूरी खबर

Updated on:
13 Apr 2026, 1:26 PM IST
Published on: