कोंडागांव

CG News: माइक्रो एटीएम से भुगतान हुआ आसान, इलेक्ट्रॉनिक तौल से आई पारदर्शिता

CG News: समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए कोण्डागांव जिले में 67 खरीदी केंद्र बनाए गए हैं। इस बार किसानों को नगद भुगतान की सुविधा भी प्रदान की जा रही है।

2 min read

CG News: मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन का कार्य लगातार जारी है। धान की तौल में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक तौल का इस्तेमाल हो रहा है, जिससे तौल में गड़बड़ी की शिकायतें समाप्त हो गई हैं। इस बार किसानों को नगद भुगतान की सुविधा भी प्रदान की जा रही है।

CG News: धान उपार्जन की व्यवस्था पर रखी जा रही कड़ी नजर

माइक्रो एटीएम के माध्यम से किसान 10,000 रुपए तक का नगद राशि निकाल सकते हैं, जिससे उन्हें सहकारी बैंक के बाहर लंबी लाइनों से छुटकारा मिला है। इसके साथ ही बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी केन्द्रों की धान उपार्जन की व्यवस्था पर कड़ी नजर रखी जा रही है, किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए कोण्डागांव जिले में 67 खरीदी केंद्र बनाए गए हैं। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए जिले में 55650 किसान पंजीकृत हैं, जिनका कुल 80799 हेक्टेयर रकबा है। अब तक 7983 किसान अपना धान बेच चुके हैं, जिससे 64814 क्विंटल धान की आवक हुई है। धान बेचने के एवज में किसानों के खाते में अब तक लगभग 149 करोड़ रुपए की राशि का भुगतान किया जा चुका है।

इलेक्ट्रॉनिक तौल की व्यवस्था

जिले के किसानों ने उपार्जन केन्द्रों की व्यवस्थाओं को लेकर संतोष व्यक्त किया है। किसानों का कहना है कि, नगद भुगतान की सुविधा और इलेक्ट्रॉनिक तौल प्रणाली ने धान बेचने की प्रक्रिया को सुगम और पारदर्शी बनाया है। मसोरा बेड़ापार निवासी भीमसेन मरकाम ने बताया कि सरकार द्वारा अभी किसानों का धान 21 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से खरीदी की जा रही है।

माइक्रो एटीएम से तुरंत नगद राशि भी मिल रहा है यह व्यवस्था काफी अच्छा है। किसान राजकुमार सोरी ने बताया कि उनका पंजीकृत रखबा 5 एकड़ 95 डिसमिल है। ग्राम मसोरा निवासी सुनील कुमार मरकाम ने बताया कि, वे अपना धान बेचने धान खरीदी केन्द्र मसोरा में लाए हैं।

किसानों को मिल रही काफी राहत

CG News: इस दौरान धान खरीदी केन्द्र के कर्मचारियों का सभी प्रकार का पूर्ण सहयोग रहा। उन्होंने बताया कि, इलेक्ट्रीकल तौल से धान खरीदी आसान और स्पष्ट हो गया है, जिससे धान खरीदी जल्द हो जाता है। सरकार अब माइक्रो एटीएम की व्यवस्था कर दी है जिससे किसान जरूरत के अनुसार 10 हजार रूपए तक की राशि की निकासी भी यहीं से कर सकता है। इस व्यवस्था से किसानों को अपने पैसे की निकासी में काफी राहत मिल रहा है।

Updated on:
07 Dec 2024 01:19 pm
Published on:
07 Dec 2024 01:18 pm
Also Read
View All

अगली खबर