जिले के लगभग सभी धान के केंद्र में 29 नवंबर तक के लिए टोकन जारी किया जा चुका है। इसके बाद अभी भी किसान टोकन लेने की तैयारी में है पर ऑनलाइन में दिक्कत होने की वजह से टोकन नहीं कट रहा है। किसान महेश कुमार ने बताया कि ऑनलाइन टोकन में बहुत समस्याएं हो रही है। शुक्रवार-शनिवार, रविवार को अवकाश होने की वजह से ऑफलाइन टोकन नहीं ले पाएंगे। ऑनलाइन टोकन जारी करने में होने वाली समस्याओं को दूर करने से किसानों को राहत मिल सकता है।