कोंडागांव

CG Suicide Case: माता-पिता की डाट इतनी बुरी लगी कि बेटे ने कर लिया सुसाइड, 11 साल के बच्चे को फंदे में लटकता देख दहल उठा दिल

CG Suicide Case: माता-पिता की डाट से नाबालिग ने सुसाइड कर लिया है। केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गढ़धनोरा में बुधवार सुबह से ही मातम का माहौल है।

less than 1 minute read
आसमान से गिरी आफत! बिजली गिरने से इकलौता बेटे की मौत, दशगात्र कार्यक्रम के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

CG Suicide Case:छत्तीसगढ़ में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। माता-पिता की डाट से नाबालिग ने सुसाइड कर लिया है। केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गढ़धनोरा में बुधवार सुबह से ही मातम का माहौल है। यहां 11 वर्षीय बच्चे ने परिजन की डांट से नाराज होकर मौत को गले लगा लिया है। बच्चे ने अपने ही घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सुबह परिजनों ने फंदे पर लटकती लाश को देख कर केशकाल पुलिस को सूचना दी।

Chhattisgarh Suicide Case: फंदे पर लटका 11 साल का नाबालिग

जानकारी देते हुए थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय ने बताया कि परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृत बालक व उसके छोटे भाई के बीच किसी बात पर लड़ाई हो गई थी। दोनों भाइयों को लड़ते देखा तो परिजनों ने छोटे बेटे का पक्ष लेते हुए बड़े बेटे (मृतक) को थोड़ी फटकार लगा दी। जिससे नाराज होकर उक्त बालक ने कुछ देर बाद अपने ही घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम हेतु केशकाल अस्पताल भेजा गया है। मामले में मर्ग पंचनामा तैयार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Updated on:
16 May 2024 07:18 pm
Published on:
16 May 2024 07:08 pm