6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chhattisgarh Suicide News: बेटे की इस जिद ने ले ली मां की जान, जहर पीकर की खुदकुशी…परिवार में छाया मातम

Chhattisgarh Suicide News: गर्मी से बचने के लिए अपने माता-पिता से चप्पल खरीदने की जिद उनके घर में पहाड़ टूटने से भी बड़ी विपत्ती का रूप ले लेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 15 May 2024, 2:54 PM IST

chhattisgarh suicide news

Chhattisgarh Suicide News: गर्मी के इस भीषण दौर में पांच साल का बेटा अपने लिए स्पंज लेने की जिद की ताकि उसके पांव में छाले न पड़े। इस मामूली बात को लेकर घर में पति-पत्नी का विवाद हो गया और मां ने अपने दो छोटे बच्चाें की जिद पूरी न कर पाने के गम में जहर पी ली। उसे गंभीर अवस्था में सोमवार की सुबह 11 बजे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। चौबीस घंटे चली इलाज के बाद जिला अस्पताल के डॉक्टर महिला को बचा पाने असमर्थ हो गए और मंगलवार की सुबह महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम मुनुंद का है।

यह भी पढ़े: CG Murder Case: खाने में नमक ज्यादा है…भड़क उठा पति, कुल्हाड़ी से पत्नी को काट डाला, मचा हड़कंप

मुनुंद निवासी राजकुमारी पति राजकुमार 35 के उन दो मासूम बच्चों को क्या पता था कि उन्हें गर्मी से बचने के लिए अपने माता-पिता से चप्पल खरीदने की जिद उनके घर में पहाड़ टूटने से भी बड़ी विपत्ती का रूप ले लेगी। चप्पल खरीदने के विवाद के चलते पति पत्नी के बीच आपसी कलह हुआ और राजकुमार की पत्नी राजकुमारी ने सोमवार की सुबह जहर पी ली। उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने लगातार 24 घंटे तक गहन चिकित्सा कक्ष में रखकर इलाज किए लेकिन उसकी जान बचा पाने में असमर्थ हो गए। आखिरकार मंगलवार की सुबह महिला दम तोड़ दी। घटना की सूचना पाकर राजकुमारी के व राजकुमार के परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और घंटों तक रोते बिलखते रहे। आखिरकार पुलिस ने शव का पंचनामा किया और शव को परिजनों को सौंप दिया।

Suicide News: लगातार बढ़ रहे खुदकुशी के मामले

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. अनिज जगत ने बताया कि घरेलू विवाद के चलते खुदकुशी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। लोग मामूली विवाद के चलते कहें या छोटी मोटी तनाव में आकर खुदकुशी जैसे बड़े कदम उठा रहे हैं। आखिरकार परिवार बिखर रहा है। जिला अस्पताल में ऐसे जहर खुरानी के लगातार केस आ रहे हैं। जिसमें 75 फीसदी लोगों का उपचार कर बचा लिया जा रहा है। वहीं 25 फीसदी लोगों की जान चली जा रही है। लोगों को तनाव से उबरना होगा।

यह भी पढ़े: Chhattisgarh Accident: परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़! खेलते-खेलते मासूम ने चूल्हे से खींची जलती हुई लकड़ी, झुलसने से हुई मौत