घर के आंगन में बैठकर पति-पत्नी खाना खा रहे थे। इस दौरान पति ने अपनी पत्नी से सब्जी में नमक ज्यादा होने की बात कही, जिस पर पत्नी ने खाने में नमक ठीक है बोला, लेकिन पति इस बात से असंतुष्ट था, उसे खाने मे नमक की मात्रा ज्यादा लग रही थी। धीरे-धीरे नमक से शुरू हुआ विवाद हत्या तक पहुंच गया। जब पत्नी ने नमक अधिक होने की बात स्वीकार नहीं की तो पति ने कुल्हाडी उठाकर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद पति को काफी पछतावा भी हुआ, लेकिन तब तक पत्नी अपने होश गंवा चुकी थी।