कोंडागांव

कांग्रेस विधायक ने महिला अधिकारी को दी धमकी, कहा- मैं बहुत खतरनाक विधायक हूं, चाह दूं तो यहां रह नहीं पाओगी

वन विभाग के लिए काम करने वाले मजदूरों को उनकी मजदूरी नहीं मिली जिसकी शिकायत उन्होंने स्थानीय विधायक संतराम नेताम से की। शिकायत मिलने के बाद वन विभाग के दफ्तर पहुचे और महिला अधिकारी को सबके बीच बुलाकर धमकी देने लगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Nov 2019, 8:58 PM IST
kondagaon_congress_mla.jpg

कोंडागांव. केशकाल विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संतराम नेताम ने मजदूरों को भुगतान नहीं करने के मामले में एक महिला अधिकारी को खुलेआम धमकी दी। कैमरे में कैद हुई यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कांग्रेस विधायक संतराम नेताम वन विभाग की एसडीओ महिला शमा फारुखी जो की वर्तमान में प्रभारी डीएफओ के पद पर पदस्थ है, को लोगों के सामने खुलेआम डांट रहे हैं। यही नहीं वो महिला अधिकारी को धमकी देते हुए कह रहे हैं कि "मैं बहुत खतरनाक विधायक हूं" ।

ये है मामला

वन विभाग के लिए काम करने वाले मजदूरों को उनकी मजदूरी नहीं मिली जिसकी शिकायत उन्होंने स्थानीय विधायक संतराम नेताम से की। शिकायत मिलने के बाद वन विभाग के दफ्तर पहुचे और महिला अधिकारी को सबके बीच बुलाकर धमकी देने लगे।

उन्होंने महिला अधिकारी शमा फारुखी से कहा कि आप का रिश्तेदार मंत्री हो या सीएम मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। आप यहाँ काम करने आयी हैं काम कीजिये मैं भी साथ दूंगा। नहीं तो मै चाहूंगा तो आप यहाँ रह नहीं पाएंगीं। हालांकि घटना दीपवाली के बाद की बताई जा रही है।

Updated on:
12 Nov 2019, 8:58 PM IST
Published on: