1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाल-बाल बचे खनिज अधिकारी, कार्यवाही से गुस्साए खनन माफिया ने किया ट्रक से कुचलने का प्रयास

घटना से डरे हुए अधिकारीयों ने रात में ही पुलिस को मामले की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस की टीम और खनिज अधिकारियों ने मिलकर रात को राजिम महानदी पुल पर आरोपी हाईवे चालक को पकड़ा। मामले में आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर दिया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गरियाबंद

•

image

Karunakant Chaubey

•

Updated: 12 Nov 2019, 6:04 PM IST

mining_mafia.jpg

गरियाबंद. कलेक्टर के निर्देश पर जिला खनिज अधिकारी एफ आर नागेश के नेतृत्व में खनिज निरीक्षक मृदुल गुहा व ग्रामीणों की सहयोग से पैरी नदी के कुटेना घाट में सोमवार रात 11 बजे अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई की गई। जिसमें 19 हाइवा, 2 ट्रैक्टर व एक मशीन को जब्त कर पाण्डुका थाना के सुपुर्द कर दिया गया था ।

अनुकम्पा नौकरी पाने के लालच में बेटे ने रिटायर होने से तीन दिन पहले ही कर दिया बाप का खून

वहीँ रेत खदान के पास स्थित ढाबे पर सात से आठ हाईवा खडे मिले, जिसके बाद खनिज विभाग के अधिकारियों ने हाईवा ड्राइवर को रेत खदान न जाने की चेतावनी देकर वापस लौटा दिया, जिससे हाईवा चालक नाराज हो गए और खनिज अधिकारियों से झगड़ा करने लगे। उन्होंने गाडी से कुचल देने की बात कही।

अध्यापक और अध्यापिका जंगल में बिता रहे थे प्यार भरे निजी पल, युवकों ने वीडियो बनाकर फेसबुक पर कर दिया वायरल

इसके बाद जब खनिज अधिकारी वापस जाने लगे तो हाईवा के ड्राइवरों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। यही नहीं खनिज अधिकारी के वाहन के आगे और पीछे एक-एक हाइवा चलाते हुए उनको कुचलने का प्रयास करने लगे। अधिकारी किसी तरह उनसे अपनी जान बचाकर वहां से निकल सके।

कमजोर है PWD मंत्री ताम्रध्वज साहू का गणित, बनाना तो दूर सड़क की रिपयेरिंग के भी पैसे नहीं है भूपेश के पास

घटना से डरे हुए अधिकारीयों ने रात में ही पुलिस को मामले की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस की टीम और खनिज अधिकारियों ने मिलकर रात को राजिम महानदी पुल पर आरोपी हाईवे चालक को पकड़ा। मामले में आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: अजब गजब: पुलिस को अब करनी होगी उल्लुओं की रक्षा, मुख्यालय ने जारी किया निर्देश