31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजब गजब: पुलिस को अब करनी होगी उल्लुओं की रक्षा, मुख्यालय ने जारी किया निर्देश

पुलिस मुख्यालय ने थानों को निर्देश जारी कर उल्लू की तस्करी जैसी वारदातों पर ठोस कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आदेश में जिक्र किया गया है कि अंधविश्वास रखने वाले लोग उल्लू की बलि चढ़ाते हैं, जिससे की उल्लू की प्रजाति पर संकट मंडरा रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Karunakant Chaubey

•

Updated: 10 Nov 2019, 9:38 PM IST

owl_protection.jpg

कोरबा. उल्लुओं की कद्र करते आपने शायद ही सुना होगा। लोग ज्यादातर इस पक्षी के नाम की उपमा उपहास उड़ाने और किसी को मुर्ख साबित करने के लिए लेते हैं लेकिन अब छत्तीसगढ़ की पुलिस को इनकी सुरक्षा करनी होगी। इसके लिए बकायदा मुख्यालय से निर्देश जारी किये गए हैं।

बॉयफ्रेंड को जन्मदिन पर स्पोर्ट बाइक दिलाने के लिए गर्लफ्रेंड ने अपने ही घर में डाला डाका, गिरफ्तार

पुलिस मुख्यालय ने थानों को निर्देश जारी कर उल्लू की तस्करी जैसी वारदातों पर ठोस कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आदेश में जिक्र किया गया है कि अंधविश्वास रखने वाले लोग उल्लू की बलि चढ़ाते हैं, जिससे की उल्लू की प्रजाति पर संकट मंडरा रहा है। इस तरह की घटनाओं में लिप्त लोगों को 7 वर्ष की सजा या जुर्माना या फिर दोनों हो सकता है।

घर वालों ने जीते जी एक नहीं होने दिया तो वो मर कर हो गए एकदूजे के

ये है वजह

असल में उल्लू किसानों के मित्र होते हैं। वो खेतों से चूहे जैसे कई ऐसे जानवरों का शिकार करते हैं, जो फसल को नुकसान पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अंधविसावसी लोग इनका जमकर शिकार करते हैं। जिसके कारण इनकी तादाद काफी कम हो गयी। किसानो की मदद करने के लिए ही पुलिस अब उनकी रक्षा करेगी।

ये भी पढ़े: कलयुगी मां: विधवा ने प्रेमी संग लूटा जवानी का मजा और जब गर्भवती हुई तो नवजात को झाड़ियों फेंक दिया