1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दर्दनाक प्रेम कहानी: घर वालों ने साथ में जीने नहीं दिया तो थाम लिया मौत का दामन

पुलिस को प्रारंभिक पूछताछ के दौरान पता चला कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे ।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Karunakant Chaubey

•

Updated: 23 Mar 2020, 8:03 PM IST

दर्दनाक प्रेम कहानी: घर वालों ने साथ में जीने नहीं दिया तो थाम लिया मौत का दामन

दर्दनाक प्रेम कहानी: घर वालों ने साथ में जीने नहीं दिया तो थाम लिया मौत का दामन

रायपुर. राजधानी के सिलयारी चौकी इलाके में एक प्रेमी जोड़े ने बहुत ही दर्दनाक तरीके से आत्महत्या कर ली। घटना सिलयारी चौकी इलाके की बतायी जा रही है। जहाँ प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूद कर अपनी जान दे दी। उन्होंने आत्महत्या क्योंकि फिलहाल इस बात का पता नहीं चल सका है।

जानकारी के अनुसार धरसीवां थाना क्षेत्र के रहने वाले शिवानी साहू और दीपक यादव एकदूसरे से प्यार करते थे। दोनों सिलयारी चौकी क्षेत्र पहुंचे और ट्रेन के सामने कूद गए जिसके कारण दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की वजह से आसपास के लोग सन्न रह गए।

घटना की सुचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पसटमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को प्रारंभिक पूछताछ के दौरान पता चला कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे लेकिन घर वाले उनके इस रिश्ते के लिए राजी नहीं हुए इसलिए उन्होंने आत्महत्या कर लिया।