जानकारी के अनुसार, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के नियंत्रक दीपक अग्रवाल अपनी टीम के साथ शहर के अलग-अलग इलाकों में निरीक्षण के लिए पहुंचे। सबसे पहले टीम ने समता कॉलोनी स्थित द ब्रेड बास्केट की फैक्ट्री का निरीक्षण किया। यहां तैयार किए जा रहे नमकीन, कुकीज और ब्रेड की गुणवत्ता की जांच के लिए नमूने लिए गए। इन सैंपल को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। इसके बाद टीम ने भानपुरी स्थित खत्री स्वीट्स, कमल विहार स्थित कृष्ण स्वीट्स और दावड़ा कॉलोनी स्थित अग्रवाल मिठाई वाला में भी औचक निरीक्षण किया। इन प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों के रखरखाव, साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा से जुड़े मानकों की जांच की गई।