31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Police News: केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक की सूची में छत्तीसगढ़ के 15 पुलिसकर्मी, जानिए कौन-कौन शामिल

Police Medal 2026: छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अधिकारियों और जवानों का चयन केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक के लिए हुआ है। स्पेशल ऑपरेशन, अपराध जांच और फॉरेंसिक साइंस में उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 31 Oct 2026, 5:45 PM IST

CG Police News

CG Police News: केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक की सूची में छत्तीसगढ़ के 15 पुलिसकर्मी(photo-patrika)

CG Police News: छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए गौरव की खबर है। राज्य के 15 पुलिस अधिकारियों और जवानों का चयन केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक के लिए किया गया है। यह सम्मान स्पेशल ऑपरेशन, अपराधों की जांच और फॉरेंसिक साइंस के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को दिया जाता है। चयनित पुलिसकर्मियों में पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक से लेकर उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक स्तर तक के कर्मचारी शामिल हैं। इस उपलब्धि से छत्तीसगढ़ पुलिस का मान बढ़ा है।

Chhattisgarh Police News: SP से कांस्टेबल तक के पुलिसकर्मी सूची में शामिल

छत्तीसगढ़ से चयनित 15 पुलिसकर्मियों में पुलिस अधीक्षक रोबिन्सन गुरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रमोद साबड़िया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक और उप पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार नेताम शामिल हैं। इसके अलावा उप निरीक्षक महेंद्र पोटई, प्रधान आरक्षक पुरुषोत्तम कूपल, प्रधान आरक्षक रामकुमार डारो, आरक्षक भुनश्वर मरकाम और आरक्षक जाइणु राम दुग्गा का भी चयन हुआ है।

इन जवानों को भी मिलेगा दक्षता पदक

चयनित सूची में बीएफ सीटी राजेश सलाम, बीएफडब्ल्यू सीटी लिखेश्वरी नाग, बीएफ सीटी चमन लाल, सीटी लक्ष्मण राम कोर्रम और सीटी सोमारू राम वड्डे के नाम भी शामिल हैं। इस तरह वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मैदानी स्तर पर काम करने वाले जवानों को भी उनके योगदान के लिए पहचान मिली है।

स्पेशल ऑपरेशन और जांच में उत्कृष्ट काम के लिए सम्मान

केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के उन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया जाता है, जिन्होंने विशेष अभियानों, अपराधों की जांच और फॉरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किया हो। इस सम्मान का उद्देश्य कठिन परिस्थितियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मियों की पेशेवर दक्षता और कर्तव्यनिष्ठा को पहचान देना है।

देश की कई सुरक्षा एजेंसियों के कर्मियों का भी चयन

इस पदक के लिए विभिन्न राज्यों की पुलिस के साथ केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), असम राइफल्स, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA), नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) सहित कई एजेंसियों के अधिकारियों और कर्मचारियों का चयन किया जाता है।

छत्तीसगढ़ के 15 पुलिसकर्मियों का इस सम्मान के लिए चयन राज्य पुलिस के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे पुलिस बल के अलग-अलग स्तरों पर काम करने वाले अधिकारियों और जवानों के योगदान को पहचान मिली है।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़