29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Police Transfer: रायपुर में 29 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला, देखें किसे कहां मिली पोस्टिंग

Raipur Police Posting List: रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने 29 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की पदस्थापना में बदलाव किया है। नए आदेश के तहत कई थानों, महिला थाना, यातायात विभाग, कंट्रोल रूम और रक्षित केंद्र में नई तैनाती की गई है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 29 Oct 2026, 3:01 PM IST

CG Police Transfer

CG Police Transfer: रायपुर कमिश्नरेट ने जारी किया पदस्थापना आदेश(photo-patrika)

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। रायपुर कमिश्नरेट की ओर से जारी आदेश के तहत 29 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। इस सूची में उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक स्तर के पुलिसकर्मी शामिल हैं। इस फेरबदल के तहत शहर के कई थानों के साथ महिला थाना, यातायात विभाग, कंट्रोल रूम और रक्षित केंद्र में भी नई तैनाती की गई है। संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नई पदस्थापना पर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

Raipur Police Transfer News: रायपुर कमिश्नरेट ने जारी किया पदस्थापना आदेश

पुलिस विभाग में यह बदलाव प्रशासनिक दृष्टिकोण से किया गया है। आदेश के अनुसार, खमतराई, डीडी नगर, सिविल लाइन, आमानाका, खम्हारडीह, सरस्वती नगर, गुढ़ियारी, कोतवाली, टिकरापारा, तेलीबांधा, गंज, कबीर नगर और राजेंद्र नगर समेत कई थानों में पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली गई है। इसके अलावा महिला पेट्रोलिंग पिंक गश्त, पुलिस सहायता केंद्र कमल विहार और अलग-अलग कार्यालयों में भी पदस्थापना में बदलाव किया गया है।

महिला थाना और पिंक गश्त में भी बदली जिम्मेदारी

जारी आदेश के तहत खमतराई थाने में पदस्थ ज्योति राजपूत को महिला थाने में भेजा गया है। डीडी नगर थाने में तैनात सहायक उपनिरीक्षक राधेलाल साहू को रक्षित केंद्र में पदस्थ किया गया है। वहीं, सिविल लाइन थाना अंतर्गत महिला पेट्रोलिंग पिंक गश्त में कार्यरत सहायक उपनिरीक्षक स्वलेहा शेख को आमानाका थाने में नई जिम्मेदारी दी गई है। आमानाका थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक सरिता यादव को रक्षित केंद्र की महिला पेट्रोलिंग पिंक गश्त में भेजा गया है।

इसके अलावा रक्षित केंद्र में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक नागेंद्र कुमार सिंह को खमतराई थाना और सरस्वती नगर थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक ऑसकर केरकेट्टा को रक्षित केंद्र में स्थानांतरित किया गया है। खम्हारडीह थाने में कार्यरत सहायक उपनिरीक्षक अभय कुमार गणोरकर को यातायात विभाग में पदस्थ किया गया है।

कोतवाली, गुढ़ियारी और सिविल लाइन में नई पोस्टिंग

आदेश के अनुसार, गुढ़ियारी थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक सियाराम धुर्वे को रामनगर चौकी भेजा गया है। कोतवाली थाने में पदस्थ महिला प्रधान आरक्षक प्रीति वर्मा को महिला थाने में नई तैनाती दी गई है। रक्षित केंद्र के एसीपी कोतवाली कार्यालय में पदस्थ प्रधान आरक्षक मेहत्तर सिंह गोआर्य को खम्हारडीह थाना भेजा गया है।

वहीं, सिविल लाइन थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक खेमराज वर्मा को रक्षित केंद्र के एसीपी सिविल लाइन कार्यालय में पदस्थ किया गया है। महिला थाने में पदस्थ महिला प्रधान आरक्षक प्रमीला कुंजाम को कोतवाली थाने में भेजा गया है। इसके अलावा प्रधान आरक्षक कामता प्रसाद जांगड़े का डीडी नगर थाने के लिए पहले जारी स्थानांतरण आदेश निरस्त कर दिया गया है। उन्हें महिला थाने में ही यथावत रखा गया है।

टिकरापारा, तेलीबांधा और डीडी नगर में भी बदलाव

रक्षित केंद्र में पदस्थ महिला प्रधान आरक्षक लेखा अग्रवाल को सिविल लाइन थाना भेजा गया है। सिविल लाइन थाने में पदस्थ चंद्रकला साहू को टिकरापारा थाने में नई पदस्थापना दी गई है। इसी तरह टिकरापारा थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक रामनारायण पटेल को तेलीबांधा थाना भेजा गया है।

रक्षित केंद्र में पदस्थ आरक्षक दानेश्वर वर्मा और एकेश्वर वर्मा को डीडी नगर थाने में तैनात किया गया है। वहीं, टिकरापारा थाने में पदस्थ आरक्षक प्रमोद सिंह चंदेल को राजेंद्र नगर थाना और डीडी नगर थाने में पदस्थ महिला आरक्षक सरस्वती सिन्हा को कंट्रोल रूम भेजा गया है।

रक्षित केंद्र से कई आरक्षकों को अलग-अलग थानों में भेजा

तबादला आदेश के तहत रक्षित केंद्र में पदस्थ कई पुलिसकर्मियों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। महिला आरक्षक बबीता बांधे को तेलीबांधा थाना, आरक्षक विकास तिवारी को गंज थाना और महिला आरक्षक डिगेश्वरी ध्रुव को महिला थाने में पदस्थ किया गया है। आरक्षक अजय कुमार लकड़ा को यातायात विभाग में भेजा गया है।

वहीं, टिकरापारा थाना अंतर्गत पुलिस सहायता केंद्र कमल विहार में कार्यरत आरक्षक कमलेश दीवान को रक्षित केंद्र में पदस्थ किया गया है।इसके अलावा कंट्रोल रूम में पदस्थ महिला आरक्षक अनिता द्विवेदी को टिकरापारा थाना, रक्षित केंद्र में पदस्थ आरक्षक प्रशांत कुमार साहू को कबीर नगर थाना और कोतवाली थाने में पदस्थ आरक्षक डोमार सिंह देव को आमानाका थाना भेजा गया है। रक्षित केंद्र में पदस्थ आरक्षक तुकेश्वर कुमार सिन्हा को टिकरापारा थाना अंतर्गत पुलिस सहायता केंद्र कमल विहार में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

तत्काल प्रभाव से लागू होगा आदेश

रायपुर कमिश्नरेट के आदेश के अनुसार, संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की नई पदस्थापना तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से लागू रहेगी। इस फेरबदल के तहत राजधानी के विभिन्न थानों, पुलिस सहायता केंद्रों, महिला पेट्रोलिंग और यातायात विभाग में कर्मचारियों की तैनाती बदली गई है। आदेश में 29 पुलिसकर्मियों की पदस्थापना में बदलाव का उल्लेख है। वहीं, एक कर्मचारी का पहले जारी स्थानांतरण आदेश निरस्त कर उसकी मौजूदा पदस्थापना बरकरार रखी गई है।