मामले की सुनवाई के दौरान पुलिस ने आरोपितों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), कस्टमर एप्लीकेशन फॉर्म (सीएएफ) और जब्त सिरप के नमूनों की फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (एफएसएल) जांच रिपोर्ट सहित अन्य तकनीकी साक्ष्य अदालत में पेश किए। अदालत में अभियोजन पक्ष ने इन साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों की भूमिका और प्रतिबंधित सिरप की खरीद-बिक्री से जुड़े तथ्यों को रखा। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और साक्ष्यों का परीक्षण करने के बाद विशेष एनडीपीएस अदालत ने युवराज सिंह चौहान, वाजिद खान और निहाल सिंह को दोषी ठहराते हुए 20-20 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई।