29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कलयुगी मां: विधवा महिला ने प्रेमी से बनाया शारीरिक सम्बन्ध, गर्भवती हुई तो नवजात को झाड़ियों में फेंका

दोनों के प्रेम संबंध से बच्ची का जन्म हुआ जिसे महिला ने समाज के डर से और बच्ची के भरण-पोषण के लिए प्रेमी के घर जाकर छोड़ दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Karunakant Chaubey

•

Updated: 5 Nov 2019, 6:54 PM IST

कलयुगी मां: विधवा महिला ने प्रेमी से बनाया शारीरिक सम्बन्ध, गर्भवती हुई तो लोकलाज के डर से नवजात को झाड़ियों में फेंका

कलयुगी मां: विधवा महिला ने प्रेमी से बनाया शारीरिक सम्बन्ध, गर्भवती हुई तो लोकलाज के डर से नवजात को झाड़ियों में फेंका

रायगढ़. झाड़ियों के बीच में एक नवजात रोती हुई गांव वालों को मिली थी। गांव वालों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। जांच में बहुत ही शर्मनाक बात सामने आयी। दरअसल युवक और युवती ने अवैध संबंध को छिपाने के लिए नवजात बच्ची को झाड़ियों में फेंक दिया था।

एक मूवी टिकट के लिए इस लड़के ने चुकाए 19628 रुपये, वजह जान सर पीट लेंगे आप

जानकारी के अनुसार 30 अक्टूबर को सोनबरसा गांव के पास जंगल से एक बुजुर्ग कोनवजात बच्ची लावारिस हालत में रोती हुई मिली थी। उन्होंने इसकी सुचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने नवजात को अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच में जुट गयी।

बाहर बच्चे बिलखते रहे, महिला ने शौचालय के अंदर खुद को कर दिया आग के हवाले

पुलिस ने अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों में हुई डिलीवरी और गर्भवती महिलाओं की जानकारी ली। जांच में पाया कि 36 साल की विधवा महिला का गांव के ही एक शख्स के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के प्रेम संबंध से बच्ची का जन्म हुआ जिसे महिला ने समाज के डर से और बच्ची के भरण-पोषण के लिए प्रेमी के घर जाकर छोड़ दिया।

गर्भवती महिला की मौत का बदला लेने के लिए 6 लोगों ने बुजुर्ग दंपति की गला रेत कर दी थी हत्या

वहां से उसके प्रेमी और उसके पिता ने लोकलाज से बचने के लिए बच्ची को झाड़ियों में फेंक दिया। जिससे की उनकी बदनामी भी ना हो और उसे पालने का झंझट भी ना रहे। फिलहाल आरोपी माता-पिता पर अपराध दर्ज पुलिस ने आरोपियों पर गुमराह करने और झूठी जानकारी देने का अपराध दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: अय्याश सिपाही ने पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया थाने फिर सुविधा शुल्क के बदले लड़की के साथ करने लगा गन्दी हरकत