29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिपाही ने पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया थाने, फिर सुविधा शुल्क के बदले महिला से की अश्लील हरकत

सिपाही जितेंद्र ने 15 अक्टूबर को युवती को फ़ोन कर कुछ और कागजात लेकर 16 अक्टूबर को थाने बुलाया। युवती थाने पहुंची तब सिपाही जितेंद्र ने युवती के परफ्यूम की तारीफ की और कहा कि वह बहुत ही सुन्दर है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Karunakant Chaubey

•

Updated: 5 Nov 2019, 5:43 PM IST

सिपाही ने पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया थाने, फिर सुविधा शुल्क के बदले महिला से की अश्लील हरकत

सिपाही ने पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया थाने, फिर सुविधा शुल्क के बदले महिला से की अश्लील हरकत

कोरबा. एक युवती ने जिले के कुसमुंडा थाने में पदस्थ सिपाही जितेंद्र कुमार जायसवाल के खिलाफ जबरन अश्लील बातें करने का आरोप लगाया है। साथ युवती ने इस मामले में शिकायत भी दर्ज करवाई है। जिसके बाद आरोपी सिपाही के खिलाफ खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फेसबुक पर दोस्ती के बाद प्यार और फिर बलात्कार, पढ़िए इस लड़की की दर्दनाक कहानी

जानकारी के अनुसार मामला बीते महीने का है। पीड़ित युवती ने 25 सितंबर को शहर के मुख्य डाकघर में पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था। उसे 6 अक्टूबर को कुसमुंडा थाने से फोन कर पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया। जिसके बाद वह 9 अक्टूबर को थाने पहुंची।

गैर मर्द के प्यार में पागल पत्नी ने पति को दूध में जहर देकर मार डाला

थाने में मौजूद सिपाही जितेंद्र ने 15 अक्टूबर को युवती को फ़ोन कर कुछ और कागजात लेकर 16 अक्टूबर को थाने बुलाया। युवती थाने पहुंची तब सिपाही जितेंद्र ने युवती के परफ्यूम की तारीफ की और कहा कि वह बहुत ही सुन्दर है।

बेटी के लव मैरिज से गुस्साए बाप ने समधी को पहले लात घूसों से पीटा फिर मुंह काला कर पिलाया पेशाब

सिपाही यही नहीं रुका उसने सेवा शुल्क के नाम पर युवती को साथ में लॉन्ग ड्राइव पर चलने और अन्य अश्लील बातें करने लगा। यही नहीं जब युवती ने इसका विरोध किया टी सिपाही ने जबरदस्ती उसका हाथ पकड़ लिया।

आपको बतादें कि सिपाही जितेंद्र जायसवाल का रिकॉर्ड पहले से काफी खराब बताया जाता है।बिलासपुर से 5 साल पहले उसका स्थांनांतरण कोरबा हुआ था। जहां दर्री थाने में उसकी कई शिकायतें मिलने के बाद उसे कुसमुंडा थाना भेजा गया था। यहां भी वो अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहा है।

ये भी पढ़ें: कुष्ठ विभाग के अधिकारी ने नशीली दवाएं देकर नाबालिग का अश्लील वीडियो बनाया और तीन साल तक किया दुष्कर्म