29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साजिश: गैर मर्द के प्यार में पागल पत्नी ने पति को दूध में जहर देकर मार डाला

तक की पत्नी का प्रेमी इस मामले में फरार हो गया था। आरोपी रामकृष्ण मिश्रा निवासी सेवरा लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस लगातार आरोपी की पतासाजी की रही थी लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिल रही थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरीया

•

image

Karunakant Chaubey

•

Updated: 21 Oct 2019, 7:35 PM IST

साजिश: गैर मर्द के प्यार में पागल पत्नी ने पति को दूध में जहर देकर मार डाला

साजिश: गैर मर्द के प्यार में पागल पत्नी ने पति को दूध में जहर देकर मार डाला

कोरिया. जिले के मनेंद्रगढ़ इलाके में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर अपने पति को दूध में जहर देकर हत्या कर दी थी। पुलिस की जांच में जब इस घटना का खुलासा हुआ तो उसने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया लेकिन उसका प्रेमी फरार हो गया था।

शर्मनाक: गुरूजी ने छात्रा से कहा- तू चुप चाप कल कालेज आ और मेरी हो जा नहीं तो कर दूंगा फेल

6 फरवरी 2010 को मनेंद्रगढ़ के काली मंदिर रोड में रहने वाले अरविंद चौहान की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस मामले में जब पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि मृतक की पत्नी सुधा चौहान ने अपने पति को जो दूध पीने के लिए दिया था उसमें जहर मिला हुआ था।

बेड के नीचे छुपा हुआ था वो, पति ने देख लिया तो पत्नी ने सुनाई बेबसी की दास्तान

मृतक की पत्नी का प्रेमी इस मामले में फरार हो गया था। आरोपी रामकृष्ण मिश्रा निवासी सेवरा लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस लगातार आरोपी की पतासाजी की रही थी लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिल रही थी। इस मामले में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी तेजनाथ सिंह ने सक्रियता दिखाते हुए एक पुलिस टीम का गठन किया।

फेसबुक पर दोस्ती के बाद प्यार और फिर बलात्कार, पढ़िए इस लड़की की दर्दनाक कहानी

इस टीम में एएसआई लक्ष्मी कश्यप, आरक्षक दीप तिवारी, राजकुमार सेन और प्रमोद यादव को शामिल किया। टीम ने लगातार आरोपी को पकड़ने के लिए अपने मुखबिरों को सक्रिय रखा। इस बीच उन्हें सूचना मिली कि आरोपी रामकृष्ण मिश्रा अपने घर आया हुआ है।

काम की तलाश में भटक रही 20 वर्ष की युवती की तरफ बढ़ाया मदद का हाथ,खंडहर ले जाकर लूट ली इज्जत

सूचना पर पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर रामकृष्ण मिश्रा को हिरासत में ले लिया है। आपको बता दें इस मामले में 18 जून 2010 को मृतक की पत्नी सुधा चौहान की गिरफ्तारी हुई थी जो आजीवन कारावास की सजा भुगत रही है।