
फेसबुक चैट के जरिये पहले दोस्ती की और फिर प्यार का नाटक कर लूट ली आबरू
रायपुर. फेसबुक के जरिये अपराध के मामले आये दिन सामने आ रहे हैं। यहाँ जितनी जल्दी रिश्ते बनते हैं उतनी जल्दी खत्म भी हो जाते हैं। यही नहीं फेसबुक पर ऐसे अपराधी भी हैं जो मासूम लोगों को अपने जाल में फांस कर उनकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
ऐसा ही एक मामला राजधानी के आरंग थाना क्षेत्र में देखने को मिला। जहां एक युवक ने महासमुंद के कोमाखान इलाके की रहने वाली 22 वर्षीय युवती से फेसबुक पर दोस्ती कर युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। आरोपी को आरंग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार आरंग थाना क्षेत्र के अकोलीकला के रहने वाले आरोपी युवक उमाशंकर साहू और युवती की फेसबुक पर दोस्ती हो गयी। फेसबुक में लगातार चैटिंग के चलते धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया।18 अक्टूबर को आरोपी ने युवती को आरंग बुलाया और फिर अपने साथ अपने घर ले गया। जहाँ उसने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
बाद में जब लड़की ने शादी की बात की तो वह मुकर गया और पीड़िता को अपने घर चले जाने को कहा। खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही युवती ने इसकी शिकायत आरंग थाने में दर्ज करवायी। जिसके बाद आरोपी युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत अपराध दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
Updated on:
20 Oct 2019, 10:11 PM IST
Published on:
20 Oct 2019, 10:11 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.