29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

काला रविवार: सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, आमने-सामने की टक्कर में हवा में उछल गए बाइक सवार

शाम को करीब 5.30 बजे उरला में बाइक और स्कूटी सवार की टक्कर हो गई। इससे बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। स्कूटी चालक को हल्की चोटें आई हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Karunakant Chaubey

•

Updated: 20 Oct 2019, 9:23 PM IST

काला रविवार: सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, आमने-सामने की टक्कर में हवा में उछल गए बाइक सवार

काला रविवार: सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, आमने-सामने की टक्कर में हवा में उछल गए बाइक सवार

रायपुर. शहर में तेज रफ्तार के चलते चार लोगों को असमय मौत का सामना करना पड़ा। रविवार को डीडीनगर और उरला इलाके में दो सड़क हादसे हुए। इसमें एक महिला और तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्कूटी से जा रही युवती फंस गयी ट्रक के पहियों में, दर्दनाक मौत

बारिश में तेज रफ्तार बनी मौत

शाम को करीब 5.30 बजे उरला में बाइक और स्कूटी सवार की टक्कर हो गई। इससे बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। स्कूटी चालक को हल्की चोटें आई हैं। मृतक युवकों को सिर में गंभीर चोट आई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

लग्जरी गाड़ियों से हो रही तस्करी, मध्यप्रदेश ले जा रहे थे 102 किलो गांजा

पुलिस के मुताबिक उरला अछोली निवासी कल्याण चतुर्वेदी अपने भाई सुखदेव चतुर्वेदी और नेहरू बघेल के साथ रविवार शाम को अपनी बाइक (सीजी 04 एलएस 4912) पर अछोली से बीरगांव की ओर आ रहे थे। इसी दौरान पेप्सी कंपनी के पास दोपहिया (सीजी 04 एलपी 3537) सवार से आमने-सामने की टक्कर हो गई।

बेड के नीचे छुपा हुआ था वो, पति ने देख लिया तो पत्नी ने सुनाई बेबसी की दास्तान

टक्कर से कल्याण, सुखदेव और नेहरू सड़क पर गिर पड़े वहीं बाइक करीब सौ मीटर तक दूर जा गिरी। कुछ देर में तीनों की मौत हो गई। बताया जाता है कि बारिश होने के बावजूद बाइक और दोपहिया दोनों के चालक सामान्य से अधिक रफ्तार में चल रहे थे।

थाने के पास ट्रक ने महिला को रौंदा

इससे पहले दोपहर में डीडीनगर थाने से कुछ दूर ट्रक ने महिला को रौंद दिया। दोपहर को अमलेश्वर निवासी रुचि गौर (32) अपनी दोपहिया सीजी 04 एमटी 4494 से महादेवघाट होते हुए रायपुर की ओर आ रही थी। थाने से कुछ दूर पहले पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक (सीजी 04 जेसी 6522) ने जोरदार टक्कर मार दिया।

मानसून ने की वापसी, 48 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ के सात जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

दोपहिया वाहन दूर गिर गई, लेकिन रुचि ट्रक के टॉयर के नीचे फंस गई। ट्रक करीब 50 मीटर तक महिला को घसीटते हुए ले गया। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक महेश कुमार पटेल को गिरफ्तार कर लिया है।