29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्कूटी से जा रही युवती फंस गयी ट्रक के पहियों में, दर्दनाक मौत

मृत युवती रुचि गौर अम्लेश्वर की रहने वाली थी। वह स्कूटी से अम्लेश्वर की ओर से आ रही थी। इसी दौरान तेज रफ़्तार ट्रक उसके बगल से गुजरा। जिसके कारण उसका बैलेंस बिगड़ गया और वह ट्रक की चपेट में आ गयी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Karunakant Chaubey

•

Updated: 20 Oct 2019, 8:32 PM IST

स्कूटी से जा रही युवती फंस गयी ट्रक के पहियों में, दर्दनाक मौत

स्कूटी से जा रही युवती फंस गयी ट्रक के पहियों में, दर्दनाक मौत

रायपुर. सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवती की ट्रक के पहियों के चपेट में आने के कारण दर्दनाक मौत हो गयी। दुर्घटना के बाद वहां के लोग आक्रोशित हो गए। स्थानीय पार्षद ने भी लोगों के साथ घटना के विरोध में डीडी नगर थाना का घेराव किया।

लग्जरी गाड़ियों से हो रही तस्करी, मध्यप्रदेश ले जा रहे थे 102 किलो गांजा

जानकारी के अनुसार मृत युवती रुचि गौर अम्लेश्वर की रहने वाली थी। वह स्कूटी से अम्लेश्वर की ओर से आ रही थी। इसी दौरान तेज रफ़्तार ट्रक उसके बगल से गुजरा। जिसके कारण उसका बैलेंस बिगड़ गया और वह ट्रक की चपेट में आ गयी।

मानसून ने की वापसी, 48 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ के सात जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

वह ट्रक के पहियों में फंस गयी जिसके कारण उसका शरीर दूर तक घिसटाता रहा और काफी देर तक चक्कों के बीच फंसा रहा। जिसके कारण मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। घटना डीडी नगर थाना के सामने हुआ। ट्रक दल्ली राजहरा का बताया जा रहा है।

बेड के नीचे छुपा हुआ था वो, पति ने देख लिया तो पत्नी ने सुनाई बेबसी की दास्तान

हादसे के बाद घटना स्थल पर जाम लग गया। आये दिन हो रहे दुर्घटना के कारण लोग आक्रोशित हो गए और स्थानीय पार्षद के नेतृत्व में आस-पास रहने वाले लोगों ने डीडी नगर थाना का घेराव कर दिया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर ड्रायवर महेश कुमार को हिरासत में ले लिया है।

तीन लोगों की बाइक दुर्घटना में मौत

रविवार को ही एक दूसरे सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। तीनों युवक बाइक में सवार थे और बीरगांव से उरला की ओर जा रहे थे सामने से आ रही मेस्ट्रो गाड़ी में सवार युवक से उनकी आमने सामने की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: शर्मनाक: गुरूजी ने छात्रा से कहा- तू चुप चाप कल कालेज आ और मेरी हो जा नहीं तो कर दूंगा फेल