29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लग्जरी गाड़ियों से हो रही तस्करी, मध्यप्रदेश ले जा रहे थे 102 किलो गांजा

Marijuana Smuggling in Chhattisgarh: पुलिस ने जांच के दौरान अलग-अलग जगहों से लग्जरी गाड़ियों से मध्यप्रदेश ले जाए जा रहे 102 किलों गांजे को तस्करों के साथ पकड़ा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोंडागांव

•

image

Karunakant Chaubey

•

Updated: 20 Oct 2019, 5:03 PM IST

लग्जरी गाड़ियों से हो रही गंजे की तस्करी, मध्यप्रदेश ले जा रहे थे 102 किलो गांजा

लग्जरी गाड़ियों से हो रही गंजे की तस्करी, मध्यप्रदेश ले जा रहे थे 102 किलो गांजा

जगदलपुर. Marijuana Smuggling in Chhattisgarh: बस्तर चौकी पुलिस ने शनिवार को वाहन चेकिंग के दौरान एक स्कार्पियो में छिपाकर रखे 3 लाख रुपए से अधिक का गांजा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए बस्तर चौकी प्रभारी एसआई सत्यम चौहान ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि काले रंग की स्कार्पियो में एक युवक संदिग्ध सामान लेकर रायपुर की तरफ जा रहा है।

मंत्री जी का जिगरी यार हूं, सरकारी नौकरी लगवा दूंगा बस करना होगा ये काम...

सूचना मिलते ही पुलिस एनएच 30 में वाहनों की तलाशी लेना शुरू कर दिया। वाहन चेकिंग के दौरान ही पुलिस ने काले रंग की संदिग्ध स्कार्पियो वाहन सीजी 17 डी 2277 को रोका। चेकिंग के दौरान वाहन के अंदर चार प्लास्टिक के बोरों में छुपाकर रखे 52 किलो गांजा बरामद किया। जिसकी कीमत 3 लाख 12 हजार रुपये आंकी गई है। इसके साथ ही पुलिस ने प्रदीप शुक्ला को तत्काल गिरफ्तार कर लिया।

बिना शादी किये लिव इन के नाम पर 8 साल तक लूटता रहा आबरू और जब मन भर गया तो पलट गया आरोपी

कड़ी पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह ओडि़सा के जयपुर से गांजा लेकर रीवा जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है।

शर्मनाक: गुरूजी ने छात्रा से कहा- तू चुप चाप कल कालेज आ और मेरी हो जा नहीं तो कर दूंगा फेल

कोण्डागांव में भी ढाई लाख के गांजे के साथ चार गिरफ्तार

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को जगदलपुर की ओर से आने वाले वाहनों की जांच की कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान मारूती सुजूकी एसएक्सप वाहन सवार मो. कलीम पिता सलीम, मौ. तकी पिता दुलारे खान एवं मौ. रफ ी पिता रज्जाक सभी निवासी सीधी जिला मध्यप्रदेश से पूछताछ में घुमावदार जबाव देने पर इनके वाहन की। डिक्की की जांच की गई तो जिसमें 47 पैकेटबंद मादक पदार्थ गांजा की अवैध तस्करी करते पाया गया। जिसका वनज 50 किलो 100 ग्राम था। जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 50 हजार आंकी गई है।

ये भी पढ़ें: पिता पहले ही छोड़ चुके हैं साथ, मां के कैंसर के इलाज के लिए गरीबी से लड़ाई लड़ रहा है कैलाश