1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अनुकम्पा नौकरी पाने के लालच में बेटे ने रिटायर होने से तीन दिन पहले ही कर दिया बाप का खून

सुनसान इलाकें में धारधार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी गयी। इसकी खबर मृतक के परिवार को लगते ही कोहराम मचा गया। मृतक के बड़े बेटे आनंद राम ने सन्ना थाने में इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में कार्यवाही में जुट गयी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जशपुर नगर

•

image

Karunakant Chaubey

•

Updated: 11 Nov 2019, 10:21 PM IST

father_killed_by_son.jpg

जशपुर. आज के दौर में किसी भी रिश्ते पर भरोसा कर पाना लगभग नामुमकिन हो चला है। आये दिन हम हर रिश्ते का खून होते देख रहे हैं। ऐसा ही एक मामला जिले में भी सामने आया है जहाँ एक बेटे ने बड़ी बेरहमी से अपने पिता की ही जान ले ली। हत्या की वजह जान सब सन्न रह गए।

अध्यापक और अध्यापिका जंगल में बिता रहे थे प्यार भरे निजी पल, युवकों ने वीडियो बनाकर फेसबुक पर कर दिया वायरल

जानकारी के अनुसार जशपुर जिले की सन्ना थाना क्षेत्र के रहने वाले महावीर राम सन्ना के ही शासकीय अस्पताल में स्वीपर के पद पर काम करते थे और तीन दिन बाद ही रिटायर होने वाले थे। 27 अक्टूबर को वह मवेशियों के लिए चारा देने चरवाहे के पास ग्राम खाइडकोन गए हुए थे।

गे निकला मेरा पति, शादी के चार साल बाद भी नहीं बनाया शारीरिक सम्बन्ध

वापस लौटते समय सुनसान इलाकें में धारधार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी गयी। इसकी खबर मृतक के परिवार को लगते ही कोहराम मचा गया। मृतक के बड़े बेटे आनंद राम ने सन्ना थाने में इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में कार्यवाही में जुट गयी।

सूदखोरों से परेशान शिक्षिका ने शिकायत की तो एसपी ने कहा- आप तो मस्त दिखती और बोलती हो…

जांच के दौरान पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी हुई। दरअसल मृतक का हत्यारा कोई और नहीं उसका छोटा बेटा जीवन साय ही निकला, पिता के सरकारी नौकरी अनुकम्पा के आधार पर पाने के लालच में उसने अपने साले बिरहोर राम व मार्शल राम के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या करने का प्लान बनाया।

शौच करने गयी लड़की से करने लगा छेड़खानी, लड़की का शोर सुन पहुंचे ग्रामीणों ने की जमकर धुनाई

प्लान के मुताबिक रास्ते में पहले से ही घात लगा कर बैठे आरोपियों ने महावीर के ऊपर कुल्हाड़ी व छुरी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिसके कारण घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए तीनो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

ये भी पढ़ें: कलयुगी मां: विधवा महिला ने प्रेमी से बनाया शारीरिक सम्बन्ध, गर्भवती हुई तो नवजात को झाड़ियों में फेंका