
सूदखोरों से परेशान शिक्षिका ने शिकायत की तो एसपी ने कहा- आप तो मस्त दिखती और बोलती हो…,सूदखोरों से परेशान शिक्षिका ने शिकायत की तो एसपी ने कहा- आप तो मस्त दिखती और बोलती हो…
मुंगेली. सूदखोरों से मानसिक प्रताड़ना झेल रही जिले की एक शिक्षिका ने पुलिस अधीक्षक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिक्षिका का कहना है की जब वह सुखोरों की शिकायत करने पुलिस अधीक्षक के पास पहुंची तो उन्होंने महिला से कहा कि "आप तो मस्त दिखती और बोलती हो…"
मदद मांगने पहुंची शिक्षिका ने जब पुलिस अधीक्षक का ये रवैया देखा तो वह सन्न रह गयी और निराश होकर वहां से चली आयी। बाद में महिला ने सिटी कोतवाली थाने जाकर अपनी शिकायत दर्ज करवाई। महिला पुलिस अधीक्षक के व्यवहार से बहुत ही आहात है।
जानकारी ने अनुसार शिक्षिका ने 2015 में पति के कैंसर के इलाज के लिए सूदखोरों से चार लाख रुपये लिये थे। महिला का कहना है कि चार लाख के बदले सूदखोरों ने अबतक उससे 16 लाख रुपये वसूल लिए हैं। जब महिला ने ऐतराज जताया तो सूदखोरों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
महिला ने इसकी शिकायत डीजीपी सहित तमाम शीर्ष अधिकारियों से भी की लेकिन किसी ने भी उसकी मदद नहीं की। 4 नवंबर को उसने आईजी को भी पत्र लिखकर मामले से अवगत कराया था। सब जगह से निराश हो चुकी शिक्षिका ने आज गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू से इसकी शिकायत की।
गृह मंत्री ने एसपी को तुरंत कार्यवाही करने और उसकी रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया। महिला ने बताया की उनके बच्चों को पैसों की कमी की वजह से स्कूल से निकाल दिया गया है। वो पिछले तीन महीने से स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। सूदखोर आये दिन भद्दे कमेंट और छेड़खानी करते हैं।
Published on:
6 Nov 2019, 9:13 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.