
इंदिरा गांधी ने पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री को ताशकंद जाने के लिए मनाया और उन्हें वहां भेजकर जहर दे दिया- पायल रोहतगी
रायपुर. बिगबॉस की इस भूतपूर्व कंटेस्टेंट और फेमिना मिस इंडिया पेजेंट पायल रोहतगी आने विवादित बयानों के लिए आये दिन सुर्ख़ियों में रहती हैं। हालही में उन्होंने ऐसा ही एक विवादित वीडियो अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया है। अपने इस वीडियो में उन्होंने नेहरू और गाँधी परिवार के बारे में कई आपत्तिजनक टिपण्णी की है।
वीडियो वायरल होने के बाद छत्तीसगढ़ पीसीसी के लीगल और मानवाधिकार विभाग के पूर्व उपाध्यक्ष और अधिवक्ता मनोज सिंह ठाकुर, शरद प्रकाश और नईम रिजवी ने ऐतराज जताते हुए रायपुर एसपी को ज्ञापन सौंप इसकी शिकायत की है।
वायरल वीडियो में पायल रोहतगी ने पं मोतीलाल नेहरू के ऊपर आपत्तिजनक टिपण्णी करते हुए कहा है कि उन्होंने पांच शादी की थी और पं. जवाहरलाल नेहरु उनके बेटे नहीं हैं बल्कि किसी मुबारक अली के बेटे हैं। जवाहरलाल नेहरु की माता स्वरुप रानी को किसी मुस्लिम थुस्सु रहमान अली का बेटा कहा है।
यही नहीं वीडियो में उन्होंने इंदिरा गांधी को भी किसी मंसूर अली की बेटी बताया है। पायल रोहतगी ने वीडियो में यह भी आरोप लगाया है कि इंदिरा गांधी ने पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री को ताशकंद जाने के लिए मनाया और उन्हें वहां भेजकर उन्हें जहर खिलवाया गया जिससे उनकी मौत हुई थी।
Updated on:
5 Nov 2019, 8:35 PM IST
Published on:
5 Nov 2019, 8:31 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.