29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दरिंदगी की दास्तां: किडनैप कर पांच लोगों ने बारी-बारी से किया दुष्कर्म, फिर समोसा लेने के बहाने स्टेशन छोड़ कर फरार हो गए

एक लड़की दीपवाली की रात अचानक गायब हो गयी। जब ढूंढने पर भी वो नहीं मिली तो परिजनों ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी लेकिन उसका पता नहीं चल पा रहा था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Karunakant Chaubey

•

Updated: 5 Nov 2019, 4:24 PM IST

,

दरिंदगी की दास्तां: किडनैप कर पांच लोगों ने बारी-बारी से किया दुष्कर्म, फिर समोसा लेने के बहाने स्टेशन छोड़ कर फरार हो गए,दरिंदगी की दास्तां: किडनैप कर पांच लोगों ने बारी-बारी से किया दुष्कर्म, फिर समोसा लेने के बहाने स्टेशन छोड़ कर फरार हो गए

बिलासपुर. एक लड़की अचानक अपने घर से लापता हो गयी। परिजनों ने उसे बहुत ढूंढने का प्रयास किया लेकिन उनके हाथ निराशा ही लगी। इसकी शिकायत गौरेला थाना में दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़की की खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस ने जब लड़की को बरामद किया तो उसने अपने साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की बात बतायी।

जानकारी के अनुसार गौरेला थाना क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की दीपवाली की रात अचानक गायब हो गयी। जब ढूंढने पर भी वो नहीं मिली तो परिजनों ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी लेकिन उसका पता नहीं चल पा रहा था।

इसी बीच जीआरपी ने शहडोल रेलवे स्टेशन पर लापता लड़की को संदिग्ध अवस्था में देखा तो उससे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसने बताया की उसके ही गांव के तीन लड़कों ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर उसका किडनैप कर लिया था। जिसके बार उन्होंने बारी बारी से साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

दुष्कर्म करने के बाद वो उसे ट्रेन से शहडोल स्टेशन ले गए और उसे प्लेटफॉर्म पर छोड़ कर समोसा लाने की बात कह कर वहां से चले गए। जिसके बाद वह वहां भटक रही थी। जीआरपी पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर केस दर्ज किया और केस डायरी SSP बिलासपुर को भेजी।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गौरेला पुलिस ने देवरगांव निवासी कालीचरण, शिवचरण ,संजीव सारथी के साथ ही मध्यप्रदेश के शहडोल निवासी अभय और राजकुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया और 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि दो आरोपी अभी भी फरार है।