कोंडागांव

गरीबों को आशियाना दिलाने संभाग में अव्वल रहा यह जिला, CEO की मेहनत लाई रंग…

देश में 19 वें स्थान पर रहा कोण्डागांव जिला, प्रदेश में 6 वें व संभाग में अव्वल। जिले में 2546 आवास में से 2077 पूर्ण, 469 प्रगतिरत।
2 min read
• •
Updated: 3 Apr 2018, 11:49 PM IST
पीएम आवास : भिक्षु के आशियाने का सपना भी हुआ पूरा, संभाग में अव्वल स्थान में यह जिला...
पीएम आवास : भिक्षु के आशियाने का सपना भी हुआ पूरा, संभाग में अव्वल स्थान में यह जिला...

पीएम आवास : भिक्षु के आशियाने का सपना भी हुआ पूरा, संभाग में अव्वल स्थान में यह जिला...

गरीबों के सपनों को पूरा करने बाइक पर घूम-घूमकर सीईओ ने बनवाया पीएम आवास...

कोंडागांव . गरीब जरूरतमंदों व कच्चे मकान मे रह रहे गरीब लोगों को प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराने पिछले दस माह में सीईओ जिला पंचायत डॉ. संजय कन्नौजे के अथक प्रयास के नतीजे आश्चर्यजनक रहे। पीएम आवास बनवाने के मामले में गत वर्ष तक प्रदेश में जिले का स्थान 25 वां रहा। सीईओ डॉ. कन्नौजे ने इसके बाद इसकी कमान खुद के हाथ में ले ली। मोटरसाइकिल में घूमकर पूरे जिले में इसकी मॉनिटरिंग की। नतीजा यह रहा है कि अब देश भर में जिले की स्थिति 19 वें, प्रदेश में 6 वें व बस्तर संभाग में अव्वल है।

भिक्षु को भी मिला पक्का आवास
सीईओ जिला पंचायत डॉ. संजय कन्नौजे ने बताया गया कि जिले में कुल 2546 प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत है जिसमें 2077 आवास पूर्ण कर लिया गया। 469 सभी आवास प्रगतिरत है, जिसे 30 अप्रैल से 15 मई तक पूर्ण कर लिया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बड़े कनेरा के भिखारी हिरनाथ जो झिल्ली व लकड़ी के आवास में रहता था उसे पक्का मकान मिला जो सपने की तरह है। इसी तरह एक गरीब महिला का मकान पूरे गांव वाले ने श्रमदान कर पूर्ण किया। प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों को उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेण्डर, सौभाग्य योजना के तहत घर में बिजली, शौचालय जैसे अन्य शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है।

Read More : Breaking ! पैसे की लालच में दो युवक कर रहे थे ये गंदा काम , संदेह पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई...

अब 1500 नवीन पीएम आवास का लक्ष्य
वर्तमान में मिशन अन्त्योदय के तहत जिले को 1500 नवीन प्रधानमंत्री आवास का नया लक्ष्य दिया गया है। जिसमें रूर्बन क्लस्टर, सांसद, विधायक आदर्श ग्रामों के एक कमरा कच्चा मकान के हितग्राहियों को 100 प्रतिशत प्रधानमंत्री आवास दिया जा रहा है। नवीन लक्ष्य प्राप्त आवासों का रजिस्ट्रेशन जियोटैकिंग का कार्य चल रहा है, जिसे जुलाई 2018 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। सीईओ डॉ. कन्नौजे ने बताया, प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों को आवास मेला, आवास उत्सव गृह प्रवेश के माध्यम से प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे प्रधानमंत्री आवास को पूर्ण करने में तेजी आई है। सीईओ डॉ. कन्नौजे ने इसका श्रेय कलक्टर नीलकंठ टीकाम के मार्गदर्शन व पूरी प्रधानमंत्री आवास टीम को दिया है।

Published on: