29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जेके लोन अधीक्षक से महिलाओं ने मांगा इस्तीफा

बच्चों की मौत के मामले में अस्पताल प्रबंधन को लापरवाह मानते हुए महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जेके लोन अस्पताल के अधीक्षक से इस्तीफा देने की मांग की। महिलाओं ने सोमवार को अस्पताल में प्रदर्शन किया। उन्होंने अधीक्षक को चूड़ियां तक दे दीं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vineet Kumar Singh

•

Updated: 1 May 2017, 3:06 PM IST

Women Congress worker demand resign of JK loan superintendent

Women Congress worker demand resign of JK loan superintendent

जेकेलोन अस्पताल में पिछले दिनों हुई बच्चों की मौत के मामले में सोमवार को महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने अधीक्षक से इस्तीफा देने की मांग करते हुए चूड़ियां भैंट की।

प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आक्रोषित महिलाओं ने जेके लोग अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर आरके गुलाटी को चूड़ियां देने का का प्रयास किया, उनके नहीं लेने पर यह चूड़िया उनकी टेबल पर रख दी। इस दौरान डॉक्टर गुलाटी से कार्यकर्ताओं की बहस भी हुई। जिसके बाद इन महिलाओं ने डॉ. गुलाटी से इस्तीफा देने की मांग कर डाली।

इसके बाद महिला कांग्रेस कार्यकर्ता जेके लोन अस्पताल के बाहर आकर धरने पर बैठ गईं। गौरतलब है कि दो दिन पहले जेके लोन में उपचार के दौरान दो बच्चों की मौत हो गई थी, जिसमें परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया था।