
देर रात गिट्टी से भरा ट्रक खाई में गिरा, बाल-बाल बचा ड्राइवर
केशकाल . एनएच 30 स्थित केशकाल घाट के चौथे मोड़ पर बीती रात गिट्टी भर कर जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रही एक ट्रक खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में कोई जन हानि तो नही हुई लेकिन रात में ही मौके से ड्राइवर भी फरार हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार रात 10 बजे जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रही सीजी 17 एच 3343 गिट्टी भर कर जा रही थी। तभी बस्तर की लाइफ लाइन कही जाने वाली केशकाल घाट के चौथे मोड़ पर अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
स्टेयरिंग फेल हुआ और खाई में जा गिरी ट्रक
घटना चौथे मोड़ में मंदिर के पहले पर आचनक स्टेरिंग फेल हो गया और ट्रक डिवाइडर से टकराते हुए खाई में गिर गया। इसी दौरान ड्राइवर भी अपनी जान बचाते हुए गाड़ी से कूद गया और जैसे-तैसे जान बचाकर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि खाई में गिरते ही ट्रक का सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जिस ट्रक का हादसा हुआ वहां लोहा गिट्टी भी पूरी तरह फैल गई।
बाल-बाल बचा चालक
केशकाल घाट में पिछले कई महीनों से शासन-प्रशासन के द्वारा चौड़ीकरण का काम करवाया जा रहा है। जहां ब्लास्टिंग कर एनएच के इस घाटी में पहाड़ों में स्थित चट्टानों को काटकर सड़क को चौड़ा किया जा रहा है। जिससे मुसाफिरों सहित आम जनता को भी इस घाट में होनी वाली जाम व अन्य दिक्कतों से राहत मिल सकेगा। घटना में ट्रक ड्राइवर चलती गाड़ी से कूदकर जैसे-तैसे अपनी जान बचाई। ऐसा नहीं करने पर यहां बड़ा हादसा हो सकता था। चालक घटना में बाल-बाल बचा।
घाट में चल रहा चौड़ीकरण का काम
घटना की जानकारी लगते ही केशकाल टीआई राजेश जगत अपनी टीम के साथ तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे। रात अधिक होने के कारण अंधेरे में हानि का पता नही लग पाया था, सुबह जांच में पता चला कि ट्रक का मालिक जगदलपुर का होना बताया जा रहा है । ज्ञात हो कि अभी बस्तर की लाइफ लाइन कही जानी वाली इस घाटों की सड़कों के किनारे स्थित चट्टानों को फोड़कर चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। जिससे जाम सहित अन्य परेशानियों से यात्रियों व स्थानीय जनता को राहत मिल सके।