1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रीदेवी के गम में बेरंग हुआ बॉलीवुड, कई स्टार्स ने नहीं मनाई पहले जैसी होली

अंधेरी लोखंडवाला की ग्रीन एकड़ नाम की सोसायटी जहां श्रीदेवी परिवार के साथ रहती थी। वहां भी होली की कोई पार्टी नहीं हुई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amit Kumar Singh

•

Updated: 3 Mar 2018, 2:28 PM IST

Sridevi Funeral

Bollywood Didnt Celeberate Holi Because Of SriDevi Death

श्रीदेवी की मौत से गमगीन बॉलीवुड स्टार्स ने इस बार पहले जैसी होली नहीं मनाई। अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान , सलमान खान सभी ने इस बार रंगों की होली नहीं मनाई। ना सिर्फ बड़े सितारे बल्कि बॉलीवुड के ज्यादातर होली सेलीब्रेशन कैंसिल कर दिए गए। हमेशा से रंगीन रही बॉलीवुड की होली इस बार बेरंग नजर आई।

ना सिर्फ बॉलीवुड सितारें बल्कि मुंबई में रहने वालों का भी कहना रहा कि इस बार होली उनके लिए खुशियां नहीं लाई बल्कि दुख में बदल गई। वैसे बॉलीवुड में होली पार्टीज काफी विख्यात रही हैं। इनमें बच्चन परिवार, कपूर परिवार और जावेद अख्तर के यहां होने वाली पार्टीज काफी मशहूर हैं। वहीं, अंधेरी लोखंडवाला की 'ग्रीन एकड़' नाम की सोसायटी जहां श्रीदेवी अपने परिवार के साथ रहती थी। वहां भी होली की कोई पार्टी नहीं हुई। मुंबई की कई सोसाइटीज में श्रीदेवी के जाने के गम में पार्टी नहीं हुई।

हालांकि इस होली में उन्हीं स्टार्स ने रंगों का त्योहार नहीं मनाया जो उनके बेहद करीब रहे थे या फिर उनके निधन को बड़ी क्षति मान रहे थे। कुछ टीवी स्टार्स और कम संख्या में बॉलीवुड स्टार्स ने होली खेली। इनमें हेमा मालिनी और ईशा देओल, अर्शी खान, लोपामुद्रा, कृति सेनन, कार्तिक आर्यन जैसे नाम शामिल हैं।

बता दें कि बीते शनिवार देर रात दुबई में श्रीदेवी की मौत होटल के कमरे के बॉथरुम के बॉथटब में डूबने से हो गई थी। श्रीदेवी वहां एक पारिवारिक शादी में शामिल होने गई थी। हादसे के वक्त दुबई में बोनी कपूर और उनकी छोटी बेटी ही मौजूद थी। श्रीदेवी की मौत के समय उनकी बड़ी बेटी जाह्ननवी कपूर भारत में थी।

उनका अंतिम संस्कार मुंबई में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया था। आखिरी समय में उनको विदाई देने के लिए पूरे देश से उनके चाहने वाले मुंबई पहुंच गए थे। ऐसा लग रहा था कि मानों मायानगरी ठहर सी गई थी।