कोंडागांव

कर्मचारी ने सरकारी पैसों से खेला सट्टा, सवा करोड़ का किया घोटाला, विभाग में हड़कंप

CG Crime News : जिले में एक कर्मचारी ने सरकार के करोड़ों रुपए सट्टे में लगा दिए।

less than 1 minute read
कर्मचारी ने सरकारी पैसों से खेला सट्टा

कोंडागांव।CG Crime News : जिले में एक कर्मचारी ने सरकार के करोड़ों रुपए सट्टे में लगा दिए। मत्स्य विभाग कर्मचारी बाबू ने 1.26 करोड़ रुपए सट्टा में लगाने के बाद खुद ही खुलासा किया। जिसके बाद अधिकारियों ने जांच कर थाने में शिकायत दर्ज की।

सूत्रों के मुताबिक़, मत्स्य विभाग में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 का कर्मचारी बाबू संजय ने सरकारी सवा करोड़ रुपए सट्टे के दांव में लगा दिया। जिसके बाद उसने खुद ही अधिकारियों को पत्र लिखकर जानकारी दी। सूचना मिलते ही अधिकारियों ने खाता चेक किया। खाते में रकम नहीं मिलने के बाद उन्होंने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज की।

मामले का खुलासा करते हुए एसडीओपी निमितेश सिंह ने बताया कि, आरोपी कर्मचारी संजय गढ़पाले ने सरकारी पैसे को जून 2022 से ऑनलाइन ट्रेडिंग के माध्यम से पैसा लग रहा था। और इसकी जानकारी उसने स्वंय अपने अधिकारी को दी। उन्होनें बताया कि, मामले की जांच की जा रही है आरोपी के पास से नगदी एक लाख रुपये के साथ ही उसके मोबाइल व बैंक खातों को जब्त किया गया है।

Updated on:
02 Sept 2023 04:42 pm
Published on:
02 Sept 2023 04:33 pm
Also Read
View All