CG Assembly Election 2023 : जिले के 56 गांवों के लोग पहली दफे अपने गांव इलाके में ही इस बार वोटिंग कर पाऐगें।
कोण्डागांव। CG Assembly Election 2023 : जिले के 56 गांवों के लोग पहली दफे अपने गांव इलाके में ही इस बार वोटिंग कर पाऐगें। इससे पहले उन्हें वोटिंग करने के लिए 10-15 किलोंमीटर का सफर नदी-नाला पार करते हुए करना होता था, लेकिन इस बार जिले में 38 नए पोलिंग बुथ बानाए गए हैं।
इसके साथ ही जिले में कुल मतदान केंद्रो की संख्या 588 हो गई हैं इससे पहले तक पोङ्क्षलग बुथों की संख्या 550 थी। जिले में तीन विधानसभा क्षेत्र कोण्डागांव, केशकाल व आंशिकरूप से नारायणपुर विधानसभा शामिल है। पोलिंग बुथों की संख्या बढऩे से अब यह उम्मीद की जा रही है कि, वोटिंग का प्रतिशत इस चुनाव में बढ़ सकता है।
ज्ञात हो कि, पिछले कुछ वर्षो तक नए बनाए गए पोङ्क्षलग बूथ इलाकों में नक्सलियों की अच्छी खासी पैठ मानी जाती थी। लेकिन इन अंदरूनी इलाकों में पुलिस व अर्धसैनिक बलों की लगातार आमद के चलते अब इलाके से नक्सलियों का लगभग सफाया हो चुका है। और शायद यही वजह है कि, इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रशासन सजग है और अधिक से अधिक मतदाता पोङ्क्षलग बूथों तक पहुचे इसके लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने में जुटा हुआ हैं।
जिले में तीन विधानसभा इसमें कोण्डागांव व केशकाल पूर्णरूप से तो नारायणपुर विधानसभा आङ्क्षशकरूप से सामिहत हैं। कुल मतदान केंद्रो की संख्या 588 है जिसमें कोण्डागांव में 229 जहॉ 13 और नए केंद्र बनाए गए है। इसी प्रकार केशकाल में 271 मतदान केंद्र है जहॉ 19 नए केंद्रों के साथ ही आंशिकरूप से आने वाले नारायणपुर विधानसभा इलाके में 50 केंद्र है जहॉ 6 केंद्रो का इजाफा किया गया है। वही सुरक्षा के लिहाज से इन इलाकों में पहले ही पुलिस व अर्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई हैं।