
सराहना के पात्र बने किसान, निरीक्षण में पहुंचे सीईओ ने किसानों का थपथपाया पीठ, पढ़ें खबर
कोंडागांव. जिले में बने व निर्माणाधीन डबरी व प्रधानमंत्री आवासों सहित स्कूलों के निरीक्षण में निकले। जिला पंचायत सीईओ डॉ संजय कन्नौजे ने मंगलवार को कुसमा, संबलपुर व कचोरा का आकस्मिक निरीक्षण कर वहां मनरेगा के तहत संचालित मिट्टी मुरूम सड़क निर्माण कार्य, निर्माणाधीन डबरी, प्रधानमंत्री आवास, आंगनबाड़ी शौचालय निर्माण, उप स्वास्थ्य केन्द्र, व स्कूलों का मौके पर निरीक्षण कर जानकारी ली। सीईओ कन्नौजे ने संबलपुर व कुसमा में मनरेगा के तहत निर्माणाधीन डबरी कार्यों व मिट्टी मुरूम सड़क कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुसमा गांव के प्रभु, लछिन्दर के डबरी में जाकर उनसे पूछताछ की।
हर प्रकार से मदद करने के निर्देश दिये
उनके द्वारा डबरी से खेतों की सिंचाई के साथ मछली पालन कर आजीविका चलाने में सीईओ ने उक्त कार्य की सराहना करते मौके पर ही उनको बतख रखने बतख शेड निर्माण स्वीकृत किया गया। कुसमा में स्वीकृत 11 प्रधानमंत्री आवास का स्वयं एक-एक हितग्राहियों से बात कर और उनके घर मौके पर जाकर प्रधानमंत्री आवासों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश हितग्राहियों को दिये व जनपद सीईओ डिकेश पटेल व सचिव को उनके लिए इट व हर प्रकार से मदद करने के निर्देश दिये।
उप स्वास्थ्य केन्द्र भी पहुंचे
निरीक्षण के दौरान कुसमा के उप स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण कर वहां पंजीकृत गर्भवती माताओं की जानकारी, महीने में होने वाले संस्थागत प्रसव , टीकारण एवं मौसमी बिमारियों के संबंध जानकारी ली। वहां पदस्थ एएनएम दीपिका देंवागन ने बताया कि महीने में 4 -5 संस्थागत प्रसव उप स्वास्थ्य केन्द्र में किया जाता है। सभी गर्भवती माताओं का शतप्रतिशत पंजीयन किया गया।
इस पर सीईओ द्वारा उनके कार्यों की सराहना की। कुछ ग्राम पंचायतों के स्कूलों का निरीक्षण भी किया। वहां की व्यवस्था देखी साथ ही शिक्षकों को बेहतर तरीके से कार्य करने की बात कही। जिससे आने वाले दिनों में होने वाली परीक्षाओं में इलाके के विद्यार्थी अपना अच्छा प्रदर्शन कर सके। इस मौके पर सीईओ जनपद डिगेश पटेल, विरेंद्र साहू सहित संरपच व सचिव मौजूद रहे।