8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पोटाकेबिन में तीसरी कक्षा की छात्रा वैन के नीचे गिरी, अपोलों में भर्ती

वाहन को धक्का लगाते गिरी छात्रा घायल, दो माह से पोटाकेबिन के मारूती वैन की बैटरी है खराब, परिजनों ने अधीक्षिका पर लगाए गैर जिम्मेदाराना आरोप।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दंतेवाड़ा

•

image

ajay shrivastav

•

Updated: 13 Dec 2017, 8:29 PM IST

छात्रा वाहन को धक्का देते समय वैन के नीचे गिरी, अपोलों में भर्ती

छात्रा वाहन को धक्का देते समय वैन के नीचे गिरी, अपोलों में भर्ती

बचेली . चालकी पारा स्थित बालिका आवासीय परिसर पोटाकेबिन में पढऩे वाली तीसरी कक्षा की एक छात्रा के घायल हो जाने के बाद अब विवाद गहराने लगा है। ग्रामिणों व परिजन का आरोप है की अधीक्षिका के लापरवाही के चलते छात्रा पोटाकेबिन के वैन के नीचे आने से छात्रा घायल हुई है।

Read More : सिर में टोपी और हाथ में माइक लेकर निकले साइकिल पर जोगी कार्यकर्ता, जानिए क्या है वजह

दो माह से वैन की बैटरी है खराब
उनकी माने तो विगत दो माह से पोटाकेबिन चालकी पारा की टाटा मैजिक वैन की बैटरी खराब पड़ी थी। इसे सुधरवाने की जगह पोटा केबिन के बच्चों से धक्के लगवाकर स्टार्ट किया जा रहा था। रविवार को भी चालक रिस्तु ठाकुर ने टाटा मैजिक चालू करने छात्राओं से मदद मांगी। इस दौरान तीसरी कक्षा की छात्रा सरिया मन्डावी वैन के नीचे आ गई और घायल हो गई। छात्रा को चेहरे, पैर, हाथ व पीठ मे गंभीर चोट आई है, जिसका इलाज अपोलो अस्पताल में किया जा रहा है।

Read More : CM का बस्तर प्रवास और उधर नक्सलियों ने आधा दर्जन से अधिक वाहनों में की आगजनी, पढ़ें खबर

अधीक्षिका पर लगाए गैर जिम्मेदाराना का आरोप
घायल छात्रा के पिता अनिल मंडावी और भाई भीमा का आरोप है की अधीक्षिका अनिता बेसरा छात्राओं को लेकर गैर जिम्मेदार है। अधीक्षिका ने घटना के बारे मे नहीं बताया। बच्चों को भी डरा धमकाकर घटना के बारे में किसी से भी कुछ न कहने को कहा। परिजन इसकी शिकायत कलक्टर से करने की बात कह रहे हैं।

Read More : विदेशी बुखार से तड़प रही मासूम ने तोड़ा दम, इस गांव के 37 ग्रामीणों को लिया चपेट में

चालक से वाहन ठीक करवाने कहा था
घायल छात्रा ने बताया कि वह वाहन को धक्का देने के दौरान घायल हुई। अधीक्षिका अनिता बेसरा का कहना है की वाहन को चालक को ठीक करवाने कहा था। किसी भी छात्रा को वाहन धकेलने के लिये आदेश नहीं दिया गया है।

Read More : बच्चों का दर्द खुद उनकी जुबानी! अधीक्षक कहते हैं...जिनको खुजली अपने घर जाएं