कोंडागांव

Kondagaon News: 700 शिक्षकों को अचानक नौकरी से निकाला, सामने आई ये बड़ी वजह…

Kondagaon News: संघ के जुड़े शिक्षकों ने पिछले दिनों सांसद महेश कश्यप से मुलाकात करते हुए उनसे अचानक बेरोजगार हो जाने की समस्या से संबंधित चर्चा करने के साथ हीइस संबंध में सांसद को ज्ञापन भी सौंपा गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Jun 2024, 2:32 PM IST
Kondagaon News

Kondagaon News: एकलव्य विद्यालयों में बतौर अतिथि शिक्षक के रूप में वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षक बेरोजगार हो गए हैं। दरअसल उनकी जगह नई नियुक्ति हो चुकी है। संघ के जुड़े शिक्षकों ने पिछले दिनों सांसद महेश कश्यप से मुलाकात करते हुए उनसे अचानक बेरोजगार हो जाने की समस्या से संबंधित चर्चा (Kondagaon News) करने के साथ हीइस संबंध में सांसद को ज्ञापन भी सौंपा गया।

दरअसल एकलव्य विद्यालय में सभी पदों के लिए केंद्र सरकार के माध्यम से नियमित पदों पर भर्तियां हो चुकी हैं, जिसके चलते वर्तमान में कार्यरत सभी अतिथि शिक्षक व अन्य कर्मचारी एकाएक बेरोजगार हो गए हैं। वही सांसद बनने के बाद पहली बार कोण्डागांव पहुंचे महेश कश्यप से (Kondagaon News) एकलव्य अतिथि शिक्षकों ने स्थानीय गायत्री मंदिर में मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अतिथि शिक्षकों ने जानकारी देते हुए बताया कि, पूरे प्रदेश में एकलव्य विद्यालय के 700 अतिथि शिक्षक लगभग 10 वर्षों से अध्यापन का कार्य निरंतर कर रहे हैं।

अब केंद्र सरकार के माध्यम से उनके पद में नियमित शिक्षकों की भर्ती की गई है। नियमित शिक्षकों की भर्ती होने से वे सभी अचानक बेरोजगार हो गए हैं। 700 अतिथि शिक्षक एवं उन पर आश्रित परिवार के समक्ष अब बेरोजगारी की समस्या उत्पन्न हो गई है। उन्होंने यह भी बताया कि, 700 शिक्षकों (Kondagaon News) में कई शिक्षक ऐसे भी हैं जो लगातार 10 वर्षों से अतिथि शिक्षक के तौर पर एकलव्य विद्यालय में अध्यापन का कार्य कर रहे थे, इस बीच अन्य शासकीय नौकरी में आवेदन करने के लिए उनकी आयु सीमा भी समाप्त हो गई है।

Updated on:
15 Jun 2024, 2:32 PM IST
Published on: