8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Vyapam Shikshak Bharti 2024: व्यापम ने शिक्षा विभाग में 12489 पदों पर निकाली भर्ती, आज ही करें आवदेन

CG Vyapam Shikshak Bharti 2024: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर आया है। व्यापम ने अभ्यार्थियों के लिए 12489 पदों पर भर्ती निकाली है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 13 Jun 2024, 7:54 AM IST

CG Vyapam Shikshak Bharti 2024

CG Vyapam Shikshak Bharti 2024: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद फिर से पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आचार संहिता खत्म होते ही व्यापम ने 12489 पदों पर भर्ती प्रक्रिय शुरू कर दी है। इसके लिए व्यापम ने नोटिफिकेशन जारी किया है।

नोटिफिकेशन में व्याम ने जानकारी दी है कि शिक्षा विभाग में भर्ती प्रक्रिया में अलग-अलग पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यार्थी किसी भी चॉइस सेंटर (CG Vyapam Shikshak Bharti 2024) या ऑनलाइन तकनिकी माध्यम से व्यापम के वेबसाइट पर जाकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकते है।

यह भी पढ़ें: CG SET 2024: छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, आज से करें आवेदन में सुधार, ये रहा लिंक

CG Vyapam Shikshak Bharti 2024: ये योग्यता है जरूरी

12489 पदों पर होने वाली भर्ती में अभ्यर्थियों का किसी भी शैक्षणिक संस्थान से 10वीं, 12वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही, किसी भी विश्विद्यालय या कॉलेज से स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा बीएड और डीएड उत्तीर्ण और छत्तीसगढ़ (CG Vyapam Shikshak Bharti 2024) के मूल निवासी होना भर्ती प्रक्रिया के लिए अनिवार्य है। भर्ती प्रक्रिया में परीक्षा के लिए आवेदन आज से ही शुरू हो गया है। अभ्यार्थी vyapam.cgstate.gov.in इस वेबसाइट में दिए गए निर्देशानुसार आवेदन की प्रक्रिया भर सकते है।