कोंडागांव

लैम्पस मैनेजर ने बिना कर्ज लिए ही किसान को थमा दिया 2.50 लाख रु. का नोटिस, फिर जो हुआ…

नोटिस पाकर चिंतित किसान दर-दर भटक रहा समस्या को लेकर, किसान ने कहा मैने कर्ज ही नहीं लिया फिर मैं गरीब ढ़ाई लाख कहां से चुकाऊं...
2 min read
• •
Updated: 18 Dec 2017, 11:17 PM IST
नोटिस देख किसान के उड़ गए होश, कहा मैने कर्ज ही नहीं लिया फिर 2.50 लाख कहां से चुकाऊं...
नोटिस देख किसान के उड़ गए होश, कहा मैने कर्ज ही नहीं लिया फिर 2.50 लाख कहां से चुकाऊं...

नोटिस देख किसान के उड़ गए होश, कहा मैने कर्ज ही नहीं लिया फिर 2.50 लाख कहां से चुकाऊं...
केशकाल/धनोरा. धनोरा लेम्पस के सभी बकायादारों के खाते की समीक्षा कर अफरातफरी किये गये राशि का आंकलन करना अति आवश्यक है। उललेखनीय है कि. उक्त लैम्पस मैनेजर साहू के खिलाफ पुलिस ने मात्र कुछ मामलों की जांच कर 420 का अपराध दर्ज कर जेल भेज दिया था। जो जमानत पर रिहा होकर आज अपने गृह ग्राम धनोरा पंहुचा हैं। इस लैम्पस मैनेजर ने अपनी गड़बड़ी छिपाने गरीब किसान के नाम से ढ़ाई लाख से अधिक का नोटिस भेज बकाया चुकाने कहा था।

मैने कर्ज लिया ही नहीं है फिर कहां से इतने पैसे चुकाऊंगा
तहसील मुख्यालय के ग्राम कमकामारी बेलगांव का किसान रामभरोस पिता सूरत सिंह धनोरा लैंम्प्स से भेजे गए मांग पत्र नोटिस को दिखाते हुए कहता है कि मैंने कर्ज लिया ही नहीं है फिर भी मेरे नाम से यह नोटिस भेजा गया है। मैं गरीब आदमी इतना पैसा कहां से लाऊंगा और कैसे पटाऊंगा। लेम्पस धनोरा के मैनेजर ने किसानों के नाम से कर्ज चढाकर लाखों का फर्जीवाडा किया है। बेलगांव कमकामारी का किसान रामभरोस ढाई लाख का कर्ज वसूली का नोटिस मिलने से काफी परेशान व हैरान नजर आ रहा है।

किसान जमीन का पट्टा लैम्पस में छोड़ा हुआ था
रामभरोस यह भी बताता है कि मै कर्ज पटाने मांग पत्र नोटिस मिलने के बाद धनोरा के वर्तमान लैम्प्स मैनेजर को मामले की पूरी जांच कर राहत दिलाने की प्रार्थना करते आवेदन पत्र दिया था। लेकिन उन्होंने मामले की सूक्ष्मता से जांच न करके जवाब दे दिया कि आपके नाम 250448 रुपए कर्ज मय ब्याज शेष है। रामभरोस का कहना है कि मै भरोसा करके अपने जमीन का पट्टा लैम्प्स में ही छोड दिया करता था जिसके चलते मेरे भरोसे का फायदा उठाते ही लैम्पस के तत्कालीन मैनैजर ने मेरे नाम से फर्जीवाडा करके कर्ज निकाल लिया और निकाले गये कर्ज राशि को न पटाकर मुझे कर्ज में लादकर मेरे सामने मरने की स्थिती परिस्थिती पैदाकर कर दिया है।

लाखों रुपए गबन घोटाले में मैनेजर जेल दाखिल
उल्लेखनीय है कि धनोरा के लैम्प्स मैनैजर द्वारा अपने पद का दुरूपयोग करते हुये लाखों रूपये का गबन घोटाला करने का मामला उजागर होने पर पुलिस ने अपराध कायम कर उक्त लैंम्प्स मैनैजर को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया था। रामभरोस का यह मामला भी उसी घोटाले गबन से जुडा हुआ जान पडता है जिसकी तरफ विभागीय जांच अधिकारी और पुलिस का ध्यान नहीं जा पाया होगा। धनोरा लैम्पस में जीवित किसानों के नाम के साथ-साथ मृत किसानों के नाम से भी कर्ज चढा कर बड़े पैमाने पर गडबडझाला किया गया है । जिसकी विस्तृत जांच की आवश्यकता है।

Updated on:
18 Dec 2017, 11:17 PM IST
Published on: