जगदलपुर . नगर निगम शहर को स्वच्छता रैंकिंग में टॉप के 50 शहरों में जगह बनाने का लक्ष्य लेकर अभियान के तहत सफाई कार्यक्रम चलाने का निर्देश दिया है। रविवार को निगम कार्यालय में स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 के तहत आयोजित बैठक में स्वच्छता आयुक्त ने कही। बैठक में स्वच्छता सभापति राजेश चौधरी ने सवच्छता सर्वेक्षण के संबंध में जानकारी ली। साथ ही सर्वेक्षण के संबंध में तैयार रहने कहा। इसमे लोगों को जागरूक करने शहर के 48 वार्डों मे सफाई अभियान चलाकर सफाई कर्मियों का दल बनाकर कार्य करने का सुझाव दिया।
Read More : अगर आप भी सोच रहे है मांगलिक कार्य के लिए तो जरुर पढ़ें यह खबर, कहीं भारी न पड़ जाए
सड़कों व नालियों पर कचरा नहीं डालने करें जागरूक
वहीं आयुक्त एके हालदार ने स्वच्छता विभाग को स्वच्छ सर्वेक्षण की जानकारी मांगी और शहर के वार्डों समेत मुख्य मार्गो व अन्य स्थानों मे सफाई को लेकर लोगों में जागरूकता लाने कहा। साथ ही इस अभियान में शहरवासियों की भूमिका भी सुनिश्चित करने को कहा। यहां डोर टू डोर वाहनों से कचरा संग्रहण की सतत निगरानी करने के साथ ही कचरा वाहनों में कचरा डालने, नाली व सडकों पर कचरा ना डालने के लिए लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं।
Read More : इस हास्पिटल में रात होते ही मरीजों के परिजनों की बढ़ जाती है धड़कनें, पढ़ें क्या है राज
सख्ती से जब्ती व जुर्माने की कार्रवाई के निर्देश
वहीं शहर में वार्डों व मुख्य मार्गो में सडक पर मलबा व मकान सामग्रियों पर जप्ती व जुर्माने की कार्रवाई सख्ती से करने के निर्देश दिए। सार्वजनिक शौचालयों की नियमित सफाई से लेकर रात्रिकालिन सफाई कार्य की नियमित निगरानी करने के भी आयुक्त ने निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही शहरवासियों को ज्यादा से ज्यादा स्वच्छता ऐप से जोडने व इस एप्प के सबंध में जानकारी देने कहा। बैठक में एई प्रमोद साहू, प्राभारी स्वच्छता अधिकारी अरुण यादव, हेमत श्रीवास उपस्थित थे।