कोंडागांव

चुनावी समय नजदीक आते ही नक्सलियों ने फिर लगाए बैनर, अग्निपथ योजना और पुलिस भर्ती का किया विरोध

Kondagaon Naxalism: चुनावी समय नजदीक आते ही केशकाल के सूदूरवर्ती मारी क्षेत्र में एक बार फिर नक्सलियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई है। शुक्रवार की सुबह कुएं एरिया कमेटी के द्वारा ग्राम बावनीमारी के समीप बैनर पोस्टर लगाया है।
1 minute read
नक्सलियों ने फिर लगाए बैनर
नक्सलियों ने फिर लगाए बैनर फ़ाइल फोटो

Kondagaon Naxalism: चुनावी समय नजदीक आते ही केशकाल(Keshkal) के सूदूरवर्ती मारी क्षेत्र में एक बार फिर नक्सलियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई है। शुक्रवार की सुबह कुएं एरिया कमेटी के द्वारा ग्राम बावनीमारी के समीप बैनर पोस्टर लगाया है।

इस बैनर में केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना(Agnipath Scheme) का विरोध करने, पुलिस भर्ती व मुखबिरी का विरोध करने, शासकीय बैठकों में ग्रामीणों को शामिल न होने समेत अन्य बातों का उल्लेख किया गया है। फिलहाल पुलिस ने बैनर उतार लिया है, अज्ञात लोगों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी गई है।

आपको बता दें कि कुएंमारी व आसपास का क्षेत्र कुछ वर्षों पूर्व तक नक्सलियों(Naxalites) का गढ़ माना जाता था। समय-समय पर इस क्षेत्र में नक्सली घटनाओं को अंजाम देते रहते थे। लेकिन कुएं में सीएएफ कैम्प के स्थापित होने के बाद से नक्सली सम्बंधित गतिविधियों पर लगभग अंकुश लग गया था। लेकिन एक बार फिर बैनर लगाकर नक्सलियों ने अपनी मौजूदगी का अहसास दिलाया है। जिसमें नक्सलियों ने साफ तौर पर केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना अग्निपथ(Agnipath) के प्रति विरोध जताया है।

उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया है कि किसी प्रकार की विभागीय बैठक में शामिल न हों। साथ ही लुटेरे वर्ग के कारपोरेटीकरण, सैनिकीकरण आदि का भी विरोध करने की बात कही है। नक्सलियों(Naxalites) ने बैनर में ग्रामीण युवक युवतियों को पुलिस भर्ती व मुखबिरी का भी विरोध करने का आग्रह किया है।

इस बात की पुष्टि करते हुए एडिशनल एसपी शोभराज अग्रवाल(Additional SP Shobhraj Aggarwal) ने बताया कि बैनर लगने की सूचना मिलते ही हमने तत्काल बीडीएस की टीम को मौके पर भेजकर सुरक्षित रूप से बैनर उतरवा लिया है। फिलहाल आसपास के क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Published on:
18 Feb 2023 03:43 pm