
कोंडागांव। Shardiya Navratri 2023: नवरात्र की अष्टमी पर रविवार को जगह-जगह मंदिरों में हवन पूजन हुए और माता के जस गीत चलते रहे। स्थानीय माता शीतला मंदिर में भी दोपहर को हवन में बड़ी संख्या में भक्तों ने आहुति डाली वही आलबेड़ा पारा स्थित शिवालय में भी विधि-विधान के साथ हवन के बाद कन्या पूजन कर भंडारे का आयोजन किया गया।
जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए और माता का प्रसाद पाया। वही नवमी की पूजन के बाद अन्य जगहों पर भंडारे का भी आयोजन मंदिर (Kondagaon News) समितियां के द्वारा किया गया है।