
केशकाल. जनपद पंचायत केशकाल में ग्राम स्वराज अभियान के तहत आजीविका दिवस एवं कौशल मेला का आयोजन बोरगांव रावण भाटा में किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से बिहान योजना के महिलाओं ने कम समय में अपनी आर्थिक गतिविधियों के लिए विभिन्न प्रकार से बकरी पालन, मुर्गी पालन, मछली पालन, किराना दुकान, दोना-पत्तल, ईंट निर्माण, बांस आर्ट के माध्यम से आमदनी के साथ-साथ अपनी आजीविका सुदृढ़ कर रहे हैं। जिसे आजीविका दिवस पर सभी स्व सहायता समूह द्वारा गतिविधियों को प्रस्तुत किया।
महिलाओं ने पेश की सफलता की कहानी
राज्य सरकार ने महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने के लिए अनेकों योजनाएं बनाई है। इसी के तहत बिहान योजना के स्व सहायता समूह को तीन माह के अंतराल में 15000 रुपए की राशि चक्रीय निधि के रूप में व 6 माह के अंतराल में की 7000 रुपए राशि सीआईएफ के रूप में व समय-समय पर बैंक लोन के माध्यम से आर्थिक सहायता समूहों को दी जाती है। सरस्वती स्व सहायता समूह अड़ेंगा की सभी सदस्यों ने मिलकर अपने सफलता की कहानी प्रस्तुत की। जिसमें बताया गया कि समूह में जुडऩे से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आई है एवं विभिन्न प्रकार की व्यवसायिक कार्य करने में सक्षम हो पाई। समूह की महिलाओं को अनेक प्रकार से उत्कृष्ट कार्य एवं सक्रिय महिलाओं को प्रशस्ती प्रमाण पत्र व साड़ी, टिफिन पुरस्कार के रूप में दिया गया।
समूहों को दिया गया चेक
जनपद पंचायत सीईओ आरबी ध्रुव ने बताया कि जनपद पंचायत केशकाल के तहत कुल बिहान के 559 समूह में 6475 परिवार लाभांवित हो रही हैं। जिससे उनके परिवार में बच्चों को उच्च शिक्षा के साथ-साथ कई घरेलू सुविधाओं का लाभ भी मिल रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से 16 स्व सहायता समूह को चक्रीय निधि के माध्यम से 15-15 हजार व 10 समूह को सामुदायिक निवेश कोष 60-60 हजार की राशि का चेक प्रदान किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक सेवक राम नेताम, जपं सीईओ आरबी धु्रव, जनपद उपाध्यक्ष रमेश यादव, सरपंच राजेश नेताम, बोधन नेताम, मोनिका नाग, नोहरु राम, प्रभारी बीपीएम हेमेंद्र भारद्वाज, एडीईओ मरकाम, पंचायत इस्पेक्टर टीबीएस ठाकुर, बीआरसी प्रकाश साहू, वाईपी रैनु नेताम सहित बिहान स्टाफ व अन्य जन प्रतिनिधि शामिल थे।