
Kondagaon Crime News: केशकाल पुलिस ने अवैध गांजा की तस्करी पर बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर कार में ओडिसा से लगभग 33 किलो गांजा लेकर राजस्थान जा रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनो ही तस्कर राजस्थान के झुंझनु जिले के निवासी हैं।
पुलिस द्वारा जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को एनडीपीएस की धारा 20 (ख) के तहत विधिवत गिरफ्तार(Kondagaon Crime News) कर न्यायालय में पेश करने के पश्चात न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
इस सम्बंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी उप निरी. अलील चंद ने बताया कि केशकाल पुलिस द्वारा थाना परिसर के सामने चेकपोस्ट लगाकर संदेहास्पद वाहनों की सघन जांच की जा रही थी। इस दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना के सामने सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक एच.आर 61 सी 4779 को रोक कर पूछताछ व तलाशी की गई।
33 किलो 110 ग्राम गांजा बरामद
कार की तलाशी में पुलिस को 33 किलो 110 ग्राम गांजा(Kondagaon Crime News) बरामद हुआ। जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत डेढ़ लाख रुपए है। कार सवार दोनो आरोपियों सुरेश सोनी उम्र 32 वर्ष व वीरेंद्र जाट उम्र 34 वर्ष निवासी झुंझनु, राजस्थान से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि वह ओडिसा से गांजा लेकर राजस्थान जा रहे थे।
फिलहाल दोनो आरोपियों को एनडीपीएस की धारा के तहत गिरफ्तार (Kondagaon Crime News)कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में जितेंद्र नंदे, अलील चंद, हेमंत देवांगन, लखी बघेल, गोविंद कश्यप, अमित मण्डावी व महेंद्र नेताम की अहम भूमिका रही।