कोरबा

कार्यालय में एकत्र होकर बीजेपी के खिलाफ लगाए नारे फिर पीएम को काला झंडा दिखाने कांग्रेसी कोरबा से जांजगीर के लिए हुए रवाना

कांग्रेस समर्थक अलग अलग गाडिय़ों में कोरबा से रवाना

2 min read
Sep 22, 2018
कांग्रेस समर्थक अलग अलग गाडिय़ों में कोरबा से रवाना

कोरबा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जांजगीर प्रवास पर कांग्रेसी काला झांडा दिखाएंगे। इसके लिए कांग्रेसी बड़ी संख्या में शनिवार को टीपी नगर कांग्रेस कार्याल में एकत्र में हुए। जिसके बाद सभी कोरबा से जांजगीर में पीएम के सभा स्थल पहुंचने के लिए रवाना हुए। पुलिस को चकमा देने के लिए कांग्रेस समर्थक अलग अलग गाडिय़ों में कोरबा से रवाना हुए हैं।


बिलासपुर में कांग्रेसियों पर लाठी चार्ज के विरोध मेें प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को काला झंडा दिखाने की घोषणा की है। इस विरोध प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए पूरी रणनीति तैयार की गई है। शनिवार को कोरबा शहर और ग्रामीण से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अलग-अलग गाडिय़ों में जांजगीर पुलिस लाइन के लिए निकले।

ये भी पढ़ें

पीएम मोदी को काला झंडा दिखाने रायपुर से कांग्रेसियों का काफीला रवाना

विधायक जयसिंह अग्रवाल ने बताया कि पार्टी ने काला झंझा दिखाने की घोषणा की है। इसकी तैयारी स्थानीयस्तर पर की गई है। अलग अलग क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता को जांजगीर पहुंचने के लिए कहा गया है। समर्थक २० से अधिक गाडिय़ों पर रवाना हुए है।


२२ सितंबर दोपहर साढ़े तीन बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जांजगीर के पुलिस लाइन में एक जनसभा को संबंधोति करेंगे। इसमें मुख्यमंत्री डॉक्टर रमनसिंह के अलावा कई दिग्गज नेता शामिल होंगे।

जमकर नारेबजी
पीएम मोदी को काला झंडा दिखाने के लिए कोरबा से जांजगीर रवाना होने के पहले कांग्रेसी बड़ी तादात में टीपी नगर स्थित कांग्रेस कार्याल में एकत्र हुए। कांग्रेसियों ने बीजेपी और पीएम मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिसके बाद वह जांजगीर के लिए रवाना हुए।

----------------

कोरबा से मोदी की सभा में 10 हजार लोग होंगे शामिल

कोरबा.भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को जांजगीर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। कोरबा की सभी चारों विधानसभा क्षेत्रों से दस हजार पदाधिकारी,कार्यकर्ता और समर्थकों के शामिल होने की उम्मीद है।
भाजपा के मीडिया प्रभारी राम त्रिपाठी ने बताया कि सभा में शामिल होने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपने स्तर पर समूहों में सभा में पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि रायपुर में भी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का उद्बोधन सुनने के लिए मंडल अध्यक्ष से लेकर बूथ स्तर के पदाधिकारी पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें

पीएम मोदी के लिए बिछा दिया था पुराना डोरमैट, गीजर ने भी बढ़ायी परेशानी, चार अधिकारी दिल्ली तलब
Published on:
22 Sept 2018 12:57 pm
Also Read
View All