कोरबा

ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल व सीएम पहुंचे कार्यक्रम स्थल, कार्यकर्ताओं में उत्साह

विभिन्न कार्यक्रम में राज्य शासन की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के तहत लगभग तीन हजार हितग्राहियों को सामग्रियों का वितरण भी किया जायेगा।

less than 1 minute read
Sep 24, 2018
ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल व सीएम पहुंचे कार्यक्रम स्थल, कार्यकर्ताओं में उत्साह
ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल व सीएम पहुंचे कार्यक्रम स्थल, कार्यकर्ताओं में उत्साह

कोरबा. कार्यक्रम स्थल हरदीबाजार में ऊर्जामंत्री पीयूष गोयल सीएम से पहले पहुंच गए। कार्यक्रम स्थल पर गोयल ने सीएम के आने का इंतजार किया। सीएम डॉ. रमन सिंह को आने में थोड़ी देरी हुई। इस अवसर पर लोगों की काफी भीड़ देखी जा रही है। विभिन्न कार्यक्रम में राज्य शासन की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के तहत लगभग तीन हजार हितग्राहियों को सामग्रियों का वितरण भी किया जायेगा। कांग्रेसियों के विरोध को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये हैं। उधर कार्यक्रम को लेकर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

Updated on:
24 Sept 2018 03:00 pm
Published on:
24 Sept 2018 02:55 pm