
Chhattisgarh Crime News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक सास ने अपनी बहनों को वीडियो जारी करने के बाद मौत को गले लगा लिया। वीडियो में बहू को जिम्मेदार बताते हुए अपने साथ हुए घटनाओं को बताया। साथ ही मौत की जिम्मेदार भी बहू को बताया। पुलिस ने महिला का शव बरामद कर मामले की जांच में जुट गई है। इधर वीडियो वायरल होने से सनसनी फैल गई। घटना को लेकर लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र की लक्ष्मणबंध बस्ती का है। लोगों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने कमरे से 40 वर्षीय महिला की लाश बरामद की। मृतका की पहचान लक्ष्मी मानिकपुरी के रूप में हुई है। मौत से पहले मृतका ने दिवार पर पूरी बात लिखी थी। जिसमें महिला ने अपनी बहू को मौत के लिए जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि घटना से पहले लक्ष्मी मानिकपुरी का अपने पति, बेटे और बहू के साथ विवाद हुआ था। विवाद के बाद महिला ने अपनी बहनों को एक वीडियो भेजा था। वीडियो में पारिवारिक विवाद से संबंधित बातें सामने आने की बात कही जा रही है। इसके कुछ समय बाद महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे।
मौत से पहले दिवार पर लिखे शब्दों की जांच की जा रही है। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि दीवार पर लिखी गई लिखावट की जांच हैंडराइटिंग एक्सपर्ट से कराई जाएगी। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है।