कोरबा

Social Pride : 95 की देवमती ने जिले में लोकतंत्र के महापर्व में दी पहली आहूति, मतदान कर चुना अपना प्रतिनिधि

टूंडा की देवमती ने उन सभी युवा और शहरी मतदाताओं के समक्ष एक मिसाल कायम की
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Apr 2019, 9:55 AM IST
टूंडा की देवमती ने उन सभी युवा और शहरी मतदाताओं के समक्ष एक मिसाल कायम की
टूंडा की देवमती ने उन सभी युवा और शहरी मतदाताओं के समक्ष एक मिसाल कायम की

कोरबा. जिले में मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सबसे पहला मतदान, पोलिंग बूथ क्रमांक 235 टूंडा, विधानसभा क्रमांक 20 रामुपर में में दर्ज हुआ। दिचलस्प यह है कि 95 वर्ष की वृद्धा देवमती ने जिले में लोकतंत्र के महापर्व में पहली आहूति दी है।


रामपुर विधानसभा कोरबा लोकसभा की सभी आठ विधानसभाओं में से संभवत: सर्वाधिक संवेदनशील की श्रेणी में है। कई केन्द्रों में कनेक्टिविटी की भी दिक्कत है। बहरहाल टूंडा की देवमती ने उन सभी युवा और शहरी मतदाताओं के समक्ष एक मिसाल कायम की है। जोकि धूप और गर्मी का बहाना बनाकर वोट डालने ही नहीं जाते। देवमती ने सुबह-सुबह ही मतदान केन्द्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपना जनप्रतिनिधिा चुन लिया है। जिले के सभी केन्द्रों में मतदान शुरू हो चुका है। लोग मत डालने पहुंच रहे हैं।

प्रशासन के अधिकारी भी मतदान केन्द्रों का सतत दौरा करने में लगे हुए हैं। इस बीच जिले के अलग क्षेत्रों में लोग वाट्सएप ग्रुप में वोट डालने के बाद अपनी फोटो भी शेयर कर रहे हैं।

Updated on:
23 Apr 2019, 9:55 AM IST
Published on: