कोरबा

CG News: बकरी चराने गए ग्रामीण पर भालू ने किया हमला, खून से लथपथ मिली लाश

CG News: परिवार के लोगों ने घर के आसपास स्थित जंगल में खोजबीन किया। गांव के लोग समूह में जंगल के भीतर घुसे। टॉर्च की रोशनी में जंगल के भीतर संतोष की तलाश शुरू की गई।
less than 1 minute read
• •
Mar 03, 2026
CG News: बकरी चराने गए ग्रामीण पर भालू ने किया हमला, खून से लथपथ मिली लाश
करंट से मादा भालू व उसके 2 बच्चों की मौत (Photo Patrika)

CG News: जंगल में बकरी चराने गए ग्रामीण पर भालू ने हमला कर दिया। सिर से मांस नोंच लिया। इससे ग्रामीण की मौत हो गई। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई है। घटना वनमंडल कटघोरा अंतर्गत ग्राम घुंचापुर के आश्रित गांव भुजंगकछार (सलाई गोट) के जंगल में हुई। शाम को बकरियां घर लौट आईं।

लेकिन संतोष घर वापस नही आया। परिवार के लोगों ने घर के आसपास स्थित जंगल में खोजबीन किया। गांव के लोग समूह में जंगल के भीतर घुसे। टॉर्च की रोशनी में जंगल के भीतर संतोष की तलाश शुरू की गई।

काफी खोजबीन के बाद रात 12 बजे संतोष कोट नाला के पास खून से लथपथ और मृत अवस्था में मिला। गांव के सरपंच ने देर रात घटना की जानकारी कोरबी चौकी को दी।

Updated on:
03 Mar 2026 10:53 am
Published on:
03 Mar 2026 10:52 am