कोरबा

कोरबा में हादसा! तेज रफ्तार बोलेरो ने वेन को मारी जबरदस्त टक्कर, बच्चा समेत 9 लोग घायल

CG Road Accident: बिलासपुर- अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कटघोरा थाना क्षेत्र में तानाखार के पास सड़क दुर्घटना में नौ लोग घायल हो गए। इसमें सात महिलाएं और एक बच्चा और एक पुरुष शामिल है।

2 min read
Feb 16, 2024

Korba Accident News: बिलासपुर- अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कटघोरा थाना क्षेत्र में तानाखार के पास सड़क दुर्घटना में नौ लोग घायल हो गए। इसमें सात महिलाएं और एक बच्चा और एक पुरुष शामिल है। सभी को गंभीर चोटें आई है। तीन घायलों को कोरबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है।

घटना गुरुवार दोपहर लगभग दो बजे की बताई जा रही है। विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के गांव बचरा पोड़ी के रहने वाले नौ लोग वेन से कटघोरा जा रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर तानाखार के पास ब्रेकर पर वेन के चालक ने गाड़ी की गति को कम कर दिया। वह ब्रेकर को पार कर रहा था। इस बीच पीछे से तेज रफ्तार बोलेरो ने वेन को जोरदार टक्कर मारा। वेन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतकर पलट गई। वेन में सवार ग्रमीणों के बीच चीख पुकार मच गई। कई यात्री वेन की सीटों के बीच फंस गए। आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। वेन से घायलों को बाहर निकाला गया। घटना की सूचना डॉयल 112 पुलिस और डॉयल 108 एम्बुलेंस पर दी गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कटघोरा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को कोरबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की है। दोनों गाड़ियों को जब्त किया है। हादसे की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में तानाखार के ग्रामीण मौके पर पहुंचे थे। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।

बताया जाता है कि ग्राम बचरा पोड़ी के रहने वाले नौ लोग वेन पर सवार होकर कटघोरा के किसान मेला जा रहे थे। तानाखार के पास ब्रेकर पर पीछे से तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दिया। घटना के बाद बोलेरो चालक और इसमें सवार कर्मी इधर- उधर फरार हो गए। इस बोलेरो पर बालको के अधीन एक ठेका कंपनी में काम करने वाले कर्मी सवार थे, जो चोटिया खदान से कोरबा की तरफ जा रहे थे।

Published on:
16 Feb 2024 05:47 pm
Also Read
View All