कोरबा

कोरबा में हादसा ! NH -30 पर तेज रफ्तार दो करों में हुई जबरदस्त टक्कर, 5 लोग घायल

Korba Road Accident: राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 130 पर सड़क दुर्घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। मंगलवार सुबह एक परिवार मड़ई के पास हादसे का शिकार हो गया।
2 min read
Oct 04, 2023
Accident in Korba! Two cars collide, 5 people injured
कोरबा में हादसा !

कोरबा। CG Road Accident: राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 130 पर सड़क दुर्घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। मंगलवार सुबह श्राद्ध के कार्यक्रम से घर लौट रहा एक परिवार मड़ई के पास हादसे का शिकार हो गया। इसमें पांच लोग घायल हो गए।

बताया जाता है कि बिलासपुर चांटीडीह सरकंडा निवासी निखिलेश सोनी अपने पिता के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिहार गया जी गया हुआ था। साथ में परिवार के सदस्य थे। परिवार गया से अंबिकापुर चोटिया के रास्ते घर लौट रहा था। रास्ते में हाइवे पर बांगो थाना क्षेत्र में ग्राम मड़ई बुका के पास पीछे से आ रही कार सीजी 04 एचसी 1481 ने निखिलेश की कार को ठोकर मार दिया। दोनों कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों को पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया। प्राथमिक इलाज (Road Accident) के बाद छुट्टी दी गई। दुर्घटना का कारण हाइवे पर गाड़ियां की तेज रफ्तार बताई जा रही है। पुलिस ने निखिलेश सोनी की रिपोर्ट पर दूसरी कार के चालक पर केस दर्ज किया है। उसपर लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने का आरोप है। इसकी जांच कर रही है।

बोलेरो ने बाइक को ठोंका, दो घायल

एक अन्य घटना कटघोरा वन विभाग की नर्सरी के पास हुई। तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को ठोकर मार दिया। इसमें दो लोग घायल हो गए। दोनों को गंभीर चोटें आई है। उन्हें पास के अस्पातल में भर्ती किया गया है। हाइवे पर सड़क दुर्घटनाओं में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। दो दिन पहले हुई (Korba Accident News) सड़क दुर्घटना में कोरिया जिले के रहने वाले दो युवकों की तानाखार के पास मौत हो गई थी। बरपाली कटघोरा में भी यात्री हादसे का शिकार हुए थे।

Published on:
04 Oct 2023 05:02 pm